रविवार, 31 जनवरी 2021

सीमा सुरक्षा बल BSF के 71 जवानों पदक

चार जवानों को मरणोपरांत मिलेगा सम्मान हरिभूमि ब्यूरो.नई दिल्ली। देश की सीमाओं की सुरक्षा करने वाले सीमा सुरक्षा बल के 71 जवानों को साहस, शौर्य, पराक्रम और बलिदान सहित उनकी विशष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति ने गणतंत्र दिवस के मौके पर सम्मानित किया है। गणतंत्र दिवस के मौके पर सीमा सुरक्षा बल के 71 जवानों में 20 को वीरता के लिए पुलिस पदक, जिनमें चार जवानों को यह सम्मान मरणोपरांत दिया जा रहा है। जबकि पांच जवानों को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और 46 जवानों को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया जा रहा है। जिन चार जवानों को मरणोपरांत वीरता के लिए पुलिस पदक से नवाजा रहा है, उनमें कैप्टन अमरेश कुमार व अभिजीत नंदी, एसी गजेन्द्र सिंह तथा एसएसआई ब्रज किशोर यादव शामिल हैं। इनके अलावा वीरता के लिए पुलिस पदक से डीआईजी सुरजीत सिंह गुलेरिया, डीआईजी हरी लाल, एसी रमन गुप्ता, प्रतीक वशिष्ठ, एसआई वालकुंडे शांतिलाल देवीदास, सुरज करण मीना, एएसआई रमेशन, रोहित जोशी, हेडकांस्टेबल मो. यूसूफ, श्याम सिंह, कांस्टेबल मुदित कुमार, जयदीप भीम सिंह, सावंत सचिन सांभाजी, रेंतु मोलिक, मुकेश यादव, व अनिर्बन चटर्जी को सम्मान दिया गया। विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित होने वाले पांच बीएसएफ के डीआईजी उमेश कुमार नायल, सुरजीत सिंह, धर्मेन्द्र पारीक, अजीत कुमार टेटे तथा रणवीर संह शेखावत शामिल हैं। आईटीबीपी के बहादुर को वीरता पुरस्कार इस बार गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत तिब्‍बत सीमा पुलिस को 17 पदक दिये जा रहे हैं। इनमें 2 वीरता के लिए पुलिस पदक, 3 को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक एवं 12 को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित करने का ऐलान किया गया है। आईटीबीपी के प्रवक्‍ता विवेक पांडेय ने महानिदेशक एस.एस देसवाल के हवाले से यह जानकारी देते हुए बताया कि असिस्टेंट कमांडेंट (जीडी) फर्स्ट बार टू पी.एम.जी अनुराग कुमार सिंह को वीरता के लिए पुलिस पदक सम्‍मानित किया जाएगा। जम्‍मू-कश्‍मीर के जिला पुलवामा के गांव तहाब में 30 जुलाई 2017 को 55 राष्ट्रीय राइफल्स (आर0आर0) की टुकड़ी के साथ एक ऑपरेशन के दौरान अधिकारी द्वारा उच्च कोटि की वीरता एवं कौशल का परिचय देते हुए हिजबुल मुजाहिदीन के 2 दुर्दान्त आतंकवादियों को मार गिराया गया था। उन्‍हें असाधारण नेतृत्व क्षमता, सजगता, साहस व शौर्य का परिचय देने पर उनको वीरता के लिए पुलिस पदक (फर्स्ट बार) से सम्मानित किया जा रहा है। असिस्टेंट कमांडेंट/जीडी (अब डिप्‍टी कमांडेंट सेनानी) राजेश कुमार लूथरा को भी वीरता के लिए पुलिस पदक सम्‍मानित करने की घोषणा की गई है। जबकि विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्‍मानित होने वाले अधिकारियों में आईजी दीपम सेठ, डीआईजी सुनील चंद्र ममगई व मनोहर सिंह रावत शामिल हैं। सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक के लिए डीआईजी श्रीमती अपर्णा कुमार, डॉ. सुधाकर नटराजन, उप महानिरीक्षक(वेटनरी) सुरिन्दर खत्री के अलावा डॉ. राकेश कोठियाल, शिव लाल, हफिजुल्ला सिद्दीकी, राजेंद्र प्रसाद सुन्दरियाल, धन प्रकाश त्यागी, गोविन्द सिंह, लाल सिंह, निरीक्षक (जीडी), निरीक्षक दयाल सिंह, कांस्टेबल विकुल ठाकुर का चयन किया गया है। 26Jan-2021

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें