रविवार, 31 जनवरी 2021

देशभर में 946 पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक

छत्तीसगढ़ को 19, मध्य प्रदेश को 23 व हरियाणा को 14 पदक मिलेंगे हरिभूमि ब्यूरो. नई दिल्ली। इस बार गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित करने के लिए 946 पुलिस अधिकारियों और पुलिसकर्मियों का चयन किया गया है। इसमें तीन श्रेणियों में छत्तीसगढ़ को 19, मध्य प्रदेश को 23, हरियाणा को 14 व पंजाब को 21 पुरस्कार दिये जा रहे हैं। गृहमंत्रालय के सूत्रों के अनुसार इस बार गणतंत्र दिवस पर देश के विभिन्न राज्यों के 946 पुलिस अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के चयन में दो सुरक्षाकर्मियों को मरणोपरांत राष्ट्रपति पुलिस पदक, वीरता के लिए 205 पुलिस पदक, विशिष्ट सेवा के लिए 89 राष्ट्रपति पुलिस पदक और 650 सराहनीय सेवा पुलिस पदक प्रदान किये जाएंगे। राष्ट्रपति पुलिस पदक झारखंड मे एएसआई स्व. भानु ओरांव तथा सीआरपीएफ के एएसआई मोहनलाल को दिया जा रहा है। बाकी तीन श्रेणियों के लिए शेष 944 पदकों में छत्तीसगढ़ को छत्तीसगढ़ को 19, मध्य प्रदेश को 23, हरियाणा को 14 व पंजाब को 21, उत्तर प्रदेश को 87, उत्तराखंड को 6 तथा चंडीगढ़ को एक पुरस्कार दिया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के हिस्से में इन पुरस्कारों में वीरता के लिए आठ पुलिस पदक, विशिष्ट सेवा के लिए एक राष्ट्रपति पुलिस पदक और सराहनीय सेवा के लिए 10 पुलिस पदक दिये जा रहे हैं। मध्य प्रदेश के हिस्से में आए 23 पदकों में वीरता के लिए 2 पुलिस पदक, विशिष्ट सेवा के लिए 4 राष्ट्रपति पुलिस पदक और सराहनीय सेवा के लिए 17 पुलिस पदक आए हैं। वहीं हरियाणा को दिये जाने वाले 14 पुरस्कारों में विशिष्ट सेवा के लिए 2 राष्ट्रपति पुलिस पदक और सराहनीय सेवा के लिए 12 पुलिस पदक शामिल हैं। जबकि चंडीगढ़ के हिस्से में सराहनीय सेवा के लिए केवल एक पुलिस पदक आया है। छत्तीसगढ़ के पदक विजेता छत्तीसगढ़ को वीरता के लिए दिये जा रहे आठ पुलिस पदक के हकदार निरीक्षक अजय सोनकर, अब्दुल समीर खान, रमन उसेंडी व लीलायधर राठौड, उप निरीक्षक संतोष हेमला, एएसआई रमेश कुमार सोरी, हेड कांस्टेबल टीपी दिलीप तथा कंपनी कमांडर ओमप्रकाश सेन बने हैं। जबकि विशिष्ट सेवा के लिए एक राष्ट्रपति पुलिस पदक राज्य की राजधानी रायपुर में एफएसएलन के निदेशक प्रदीप गुप्ता को दिया जा रहा है। इसके अलावा राष्ट्रपति के सराहनीय सेवा पुलिस पदक के लिए छत्तीसगढ़ के हिस्से में आए दस पदकों में बघेरा दुर्ग एसटीएफ के उप पुलिस अधीक्षक सोहन लाल व उपनिरीक्षक पीडी अशोक कुमार, जगदलपुर एसपी कार्यालय की निरीक्षक श्रीमती मनीषा सिंह नयन, पीटीएस राजदनगांव की उपनिरीक्षक श्रीमती वर्षा शर्मा, व कमलेश कुमार सोनबाइर, राजनंदगांव के एसएसआई तुलाराम बांक, बलरामपुर सीएएफ के हेडकांस्टेबल अरुण बहादुर, बीजापुर पुलिस लाइन के हेडकांस्टेबल केशव कुमार ध्रुव, कांकेर में चारमा थाने के कांस्टेबल रविन्द्र कुमार भूरिया तथा एसएसबी भिलाई दुर्ग के हेडकांस्टेबल अश्वनी कुमार सिंह का नाम शामिल है। मध्य प्रदेश को 23 पुलिस पदक मध्य प्रदेश के हिस्से में आए 23 पदकों में वीरता के लिए 2 पुलिस पदक पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सक्सेना व अतिरिक्त पुलिस अधीकक्षक धर्मवीर सिंह को दिया जा रहा है। जबकि विशिष्ट सेवा के लिए 4 राष्ट्रपति पुलिस पदक के सम्मान से भोपाल पुलिस मुख्यालय में एडीजी श्रीमती प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव तथा प्रशासनिक एडीजी/आईजी नरेन्द्र कुमार गंगराडे और निरीक्षक अजय तुरकाई के अलावा इंदौर के पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार उपाध्याय को नवाजा जा रहा है। जबकि सराहनीय सेवा के लिए 17 पुलिस पदकों में मध्य प्रदेश के रायसेन के पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका शुक्ला, भिंड के एसपी मनोज कुमार सिंह, भोपाल विशेष प्रकोष्ठ के एसपी अमित सक्सेना, इंदौर साइबर सेल के एसपी जितेन्द्र सिंह, डीएसपी अल्का शुक्ला, रीवा के लोकायुक्त संगठन में एसपी राजेन्द्र कुमार वर्मा, इंदौर में लोकायुक्त संगठन में एसपी सबेशची सर्राफ के अलावा देवास के एएसपी जगदीश सिंह डावर, भोपाल पुलिस मुख्यालय में डीएसपी डा. लक्ष्मी कुशवाह, उज्जैन यातायात के डीएसपी सुरेन्द्रपाल सिंह राठौर, इंदौर पीटीसी में निरीक्षक श्रीमती संगीता जोशी, भोपाल मुख्यालय में ईओडब्ल्यू में निरीक्षक सुधीर कुमार श्रीवास को दिया जा रहा है। यह पुरस्कार इंदौर में उपनिरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद लॉट व प्रकाश सूर्यवंशी, भोपाल में एएसआई संतोष कुमार पटेल तथा भिंड में हेडकांस्टेबल विश्वनाथ सिंह तथा भोपाल में हेडकांस्टेबल जगत सिंह यादव को भी दिया जा रहा है। हरियाणा को 14 पुलिस पदकों का सम्मान विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक के सम्मान के लिए हरियाणा को दो पुरस्कार दिये जा रहे हैं, जिनमें पंचकूला के एडीजी (कानून व्यवसथा) नवदीप गुप्ता तथा रोहतक के एडीजी संदीप खिरवार इस सम्मान के हकदार बने हैं। वहीं हरियाणा के हिस्से में राष्ट्रपति के सराहनीय सेवा पुलिस पदक के लिए 12 पुरस्कारों में नारनौल के डीएसपी अंग्रेज सिंह, मधुबन के उप निरीक्षक अरुण देशवाल, रोहतक के उपनिरीक्षक सुरेश कुमार, पंचकूला अपराध शाखा की महिला उपनिरीक्षक श्रीमती कुलविंदर कौर, पंचकूला मुख्यालय में उपनिरीक्षक हरदेव सिंह, एसएसआई जोगिन्द्र सिंह, बिजिलेंस पंचकूला में एसएसआई अमित कुमार, चखरी दादरी के एसएसआई, प्रवीण कुमार, करनाल के एएसआई दीपक कुमार, पंचकूला में एएसआई दीदार सिंह व हरीश कुमार कके अलावा अंबाला में उपनिरीक्षक जोगिन्द्र सिंह के नाम शामिल हैं। 26Jan-2021

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें