छत्तीसगढ़ को मिले दो विशिष्ट राष्ट्रपति पुलिस
पदक
16 छग, 23 मप्र, 13 हरियाणा व 23 दिल्ली के हिस्से
में आए
हरिभूमि
ब्यूरो. नई दिल्ली।
इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 942 पुलिसकर्मियों
को पुलिस पदकों से सम्मानित किया गया। इनमें छत्तीसगढ़ को एक राष्ट्रपति पुलिस पदक(विशिष्ट)
समेत 16, मध्य प्रदेश को 23, हरियाणा को 13 व दिल्ली केको 24 पदक दिये गये हैं।

छत्तीसगढ़ का मिले 16 पदक
छत्तीसगढ
को विशिष्ट सेवा के लिए एक मात्र राष्ट्रपति पुलिस पदक नया रायपुर पुलिस मुख्यालय में
पुलिस उप महानिरीक्षक (लेखा एवं कल्याण) राधेश्याम नायक को दिया गया है। जबकि छत्तीसगढ़
में वीरता के लिए छह पुलिस पदकों में पुलिस निरीक्षक अमोल कुमार अक्षक्सो, राजेश देवदास
व रोशन कौशिक, उप नरीक्षक अनंत प्रधान व रमन उसेंडी तथा कांस्टेबल मंगल माज्जी को दिया
गया है। में गृह सचिव एवं अपर पुलिस महानिदेशक अरुणदेव गौत्तम को दिया गया है। इसके
अलावा छत्तीसगढ़ के हिस्से में सराहनीय सेवाओं के लिए नौ पदक आए हैं, जो मनीनपत पीटीसी
के एसपी सरजूराम सालम, धमतरी के एसपी रजनीश सिंह, रायपुर सुरक्षा के एआईजी सुशील डेविड,
कांकेर में सीटीजेडब्ल्यू कालेज के कंपनी कमांडर शिवकुमार सोनी, मरदम थाने के निरीक्षक
महेन्द्र जयसिंह, कुंडा थाने के एएसआई विष्णु प्रसाद शर्मा के अलावा बिलासपुर सीएएफ
के प्लाटून कमांडर द्वाराका प्रसाद यादव, जंगजीर के प्लाटून कमांडर श्रीनिवास पचौरी,
सुरजपुर के प्लाटून कमांडर खिलानंद साहू को दिया गया है।
मध्य प्रदेश को 23 पदक
गृहमंत्रालय
की जारी सूची के तहत मध्य प्रदेश में चार राष्ट्रपति पुलिस पदकों विशिष्ट सेवा के लिए
भोपाल में पुलिस अकादमी भौरी केएडीजीपी सुशोवन बनर्जी, एमपी मानवाधिकार आयोग भोपाल
की एडीजीपी सुषमा सिंह, पुलिस मुख्यालय भोपाल के एडीजीपी विपिन कुमार महेश्वरी और पुलिस
मुख्यालय भोपाल में यातायात एडीजीपी विजय कटारिया को सम्मानित किया जा रहा है। इसके
अलावा मध्य प्रदेश के हिस्से में सराहनीय सेवाओं के लिए इंदौर, रायसेन व झबुआ के पुलिस
अधीक्षकों समेत 19 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया जा रहा है।
हरियाणा को एक विशिष्ट राष्ट्रपति
पदक
स्वतंत्रता
दिवस के मौके पर हरियाणा के पंचकूला के पुलिस महानिरीक्षक अनिल कुमार राव को विशिष्ट
सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक का सम्मान दिया जा रहा है। इसके अलावा हरियाणा
के हिस्से में आए 13 पुलिस पदकों में 12 पदक सहराहनीय सेवाओं के लिए दिये जा रहे हैं,
जिनमें पंचकूला में एआईजी विकास धनकड व उप पुलिस अधीक्षक मुकेश मल्होत्रा के अलावा
फरीदाबाद के डीएसपी जयबीर सिंह, फतेहाबाद के डीएसपी रविन्द्र कुमार, कैथल के डीएसपी
रामकुमार भी शामिल है।
दिल्ली को छह वीरता पुरस्कार
दिल्ली
पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों के हिस्से में आए दो पुलिस पदकों में तीन विशिष्ट
सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक दिये गये हैं, जो सतर्कता एवं आर्थिक अपराध शाखा
के पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा, द्वाराका के एसीपी राजेन्द्र सिंह यादव व पुलिस प्रशिक्षण
कालेज झरौदा कलां के एसीपी संदीप पाली को दिया जा रहा है। इसके अलावा दिल्ली पुलिस
को पांच वीरता पुलिस पदक भी दिये गये है, जिसके लिए डीसीपी संजीव कुमार यादव, निरीक्षक
ललित मोहन नेगी, हरदयाल भूषण व रमेश चन्द्र लांबा के अलावा एएसआई सुखबीर सिंह को सम्मानित
किया जा रहा है। इसके अलावा दिल्ली के पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को 19 पुलिस
पदक सराहनीय कार्य के लिए दिया जा रहा है।
15Aug-2018
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें