सोमवार, 30 सितंबर 2019

नमामि गंगे: यमुना नदी में चलाया गया सफाई अभियान


नमामि गंगे: यमुना नदी में चलाया गया सफाई अभियान
विश्व स्वच्छता दिवस पर एनएमसीजी ने किया आयोजन
हरिभूमि ब्यूरो. नई दिल्ली।
विश्व स्वच्छता दिवस पर नमामि गंगे मिशन के तहत यमुना नदी के किनारे दिलली के कालिंदी कुंज पर घाट की सफाई के साथ सफाई अभियान चलाया गया।
केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय के अनुसार राष्ट्रीय गंगा स्वच्छता मिशन के महानिदेशक राजीव रंजन मिश्रा के नेतृत्व में शनिवार को विश्व स्वच्छता दिवस के मौके पर दिल्ली की यमुना नदी की सफाई के लिए कालिंदी कुंज घाट पर सफाई अभियान में कई निजी स्वयं सेवी संस्थाओं के सैकड़ो लोगों ने भागीदारी की। इस मौके पर एनएमसीजी के महानिदेशक मिश्रा ने कहा कि कि सरकार जिस प्रकार से नमामि गंगे मिशन के तहत गंगा और उसकी सहायक नदियों के जल को स्वच्छ और निर्मल बनाने के अभियान में जुटी हैं वह आज जनांदोलन बनता जा रहा है। दिल्ली में यमुना नदी को प्रदूषण मुक्त बनाकर उसकी स्वच्छता के लिए आगे आ रही संस्थाओं को आम जनता को भी यमुना की स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूकता फैलाने का आव्हान करते हुए मिश्रा ने कहा कि दिल्लीवासियों को यमुना पर स्वामित्व रखते हुए रिवरफ्रंट को साफ रखने में आगे आने की जरूरत है,क्योंकि प्लास्टिक और अन्य गैर-बायोडिग्रेडेबल वस्तुओं का व्यापक उपयोग हमारी नदी प्रणालियों में प्रमुख प्रदूषकों में से एक है और यमुना और इसके घाटों के मामले में बहुत समान है। इस मौके पर गंगा विचार मंच के संयोजक भारत पाठक के अलावा ट्री क्रेज फाउंडेशन, लेहर फाउंडेशन, स्माइल फाउंडेशन और आरोहण स्ट्रीट टू स्कूल फाउंडेशन जैसी एनजीओ के साथ दिल्ली के स्कूली बच्चों ने भी कालिंदी कुंज के घाट से यमुना के सफाई अभियान में हिस्सेदारी की। इस मौके पर स्वच्छता के साथ प्लास्टिक मुक्त के लिए सभी ने शपथ भी ली।
22Sep-2019

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें