मंगलवार, 26 दिसंबर 2017

सुशील कुमार बने सबसे महंगे पहलवान

प्रो रेसलिंग लीग का हिस्सा बने 20 अंतर्राष्ट्रीय पदक विजेता
बीस अंतर्राष्ट्रीय पदक विजेताओं हरियाणवी लाड़ियों पर लगे ज्यादा दांव
हरिभूमि ब्यूरो. नई दिल्ली।
दोहरे ओलिम्पिक पदक विजेता सुशील कुमार के नाम प्रो रेसलिंग लीग का अब तक का सबसे महंगा खिलाड़ी होने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया। उन्हें दिल्ली सुल्तांस ने 55 लाख रुपये की राशि में अपनी टीम में शामिल किया। वहीं विदेशी खिलाड़ियों में वर्ल्ड चैम्पियन जॉर्जिया के पेट्रोशिविली गेनो को पंजाब रॉयल्स ने 50 लाख रुपये में शामिल किया।
भारतीय खिलाड़ियों में दूसरी सबसे बड़ी बोली विनेश फोगट पर लगी, जिसे यूपी दंगल ने 40 लाख रुपये में खरीदा, जबकि हरियाणा की साक्षी मलिक (मुम्बई महारथी-39 लाख), गीता फोगट (यूपी दंगल-28 लाख), बजरंग पूनिया (25 लाख, यूपी दंगल) की बोली रही। विदेशी खिलाड़ियों में दूसरी सबसे बड़ी बोली पूर्व वर्ल्ड चैम्पियन ईरान के हसन रहीमी (हरियाणा हैमर्स-46 लाख) के साथ ही हरियाणा हैमर्स ने ओलिम्पिक व वर्ल्ड चैम्पियन अमेरिका की हेलन मारोलिस को 44 लाख रुपये की बोली के साथ अपनी टीम में शामिल किया। ओलिम्पिक चैम्पियन रूस के सोसलान रामोनोव को 38 लाख रुपये में मुम्बई महारथी ने अपनी टीम में शामिल किया।
अंतर्राष्ट्रीय पहलवानों का वर्चस्व
पहलवानों की इस नीलामी में दो मौजूदा ओलिम्पिक चैम्पियन हेलन मारोलिस और रोसलान रामोनोव सहित रियो ओलिम्पिक के दस पदक विजेताओं को शामिल किया गया, जबकि तीन मौजूदा वर्ल्ड चैम्पियनों हाजी अलीयेव, हेलन मारोलिस और पेट्रोशिवली गेनो सहित दस विश्व चैम्पियनशिप के मौजूदा पदक विजेता विभिन्न टीमों को हिस्सा बने। इनके अलावा चार महाद्वीपीय चैम्पियन और कुल 20 से ज्यादा ओलिम्पियन पहलवानों को सभी छह टीमों में शामिल किया गया, जिसमें भारत के ओलिम्पियन गीता, विनेश, संदीप तोमर, साक्षी मलिक और सुशील शामिल हैं।लीग में पहली बार चीन, फ्रांस, हंगरी, किर्गिस्तान, मिस्र (इजिप्ट) और लातविया की टीमों के पहलवान  इस लीग का हिस्सा बनेंगे। लोकप्रिय टीवी एंकर साहिल खट्टर ने ऑक्शन को संचालित किया।
टीमें इस प्रकार होंगी
हरियाणा हैमर्स :हसन रहीमी (57 किलो), रजनीश (65 किलो), खेतिक सबालोव (74 किलो), रूबलजीत रांगी (92 किलो), सुमित (125 किलो), सुन यनान (50 किलो), हेलन मारोलिस (57 किलो), सरिता मान (62 किलो), पूजा (76 किलो)।
मुम्बई महारथी : आंद्रेई यात्सेंको (57 किलो), सोसलान रामोनोव (65 किलो), वीरदेव गुलिया (74 किलो), सत्यव्रत कादियान (92 किलो), सत्येंद्र (125 किलो), सीमी (59 किलो), ओडुनायो (57 किलो), साक्षी मलिक (62 किलो),वैस्कन सिंथिया (76 किलो)।
यूपी दंगल :राहुल आवारे (57 किलो), बजरंग पूनिया (65 किलो), अब्दुराखमुनोव बेकज़ोद (74 किलो), सोमवीर (92 किलो), कोमेल घासेमी (125 किलो), विनेश (50 किलो), आईसूलू तेनबेकोवा (57 किलो), गीता फोगट (62 किलो), जैनित नैमित (76 किलो)।
दिल्ली सुल्तांस: संदीप तोमर (57 किलो), हाजी अलीयेव (65 किलो), सुशील कुमार (74 किलो), अलवरो असलान (92 किलो), हितेंद्र (125 किलो), मारोई मिज़ेन (50 किलो), सगीता फोगट (57 किलो), मोनिया (62 किलो), समरअमेर हम्ज़ा (76 किलो)।
पंजाब रॉयल्स: उत्कर्ष काले (57 किलो), बेकबुलोतोव इलियाज़ (65 किलो), जितेंद्र (74 किलो), मौसम खत्री (92 किलो), पेट्रोशिविली गेनो (125 किलो), निर्मला देवी (50 किलो), पूजा ढांडा (57 किलो), ग्रिगॉरजेवा अनेस्तसीचा (62 किलो), कोम्बा लॉरोक (76 किलो)।
वीर मराठा: सरवन(57 किलो), अमित धनकड़ (65 किलो), प्रवीण राणा (74 किलो), जॉर्जी कितोव (92 किलो),लेवान बरियांज़े (125 किलो),रितु फोगट (50 किलो), मारवा आमरी (57 किलो), रितु मलिक (62 किलो), नताल्या वारोवीबा (76 किलो)।
25Dec-2017


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें