मंगलवार, 28 मई 2019

ग्लैमर के कुछ सितारों को रास नहीं आया सियासी पर्दा


रुपहले पर्दे के कई नये सितारे सियासत में उभरे 
ओ.पी. पाल. नई दिल्ली।
सत्रहवीं लोकसभा के सियासी महासंग्राम में उतरे करीब दो दर्जन फिल्मी जगत की हस्तियों ने भी सियासी पर्दे पर ग्लैमर बिखरने का प्रयास किया, लेकिन ज्यादातर सितारों को सियासत की राह रास नहीं आ सकी और 11 सितारे लोकसभा में दाखिल होने जा रहे हैं।
भाजपा से बगावत करके बिहार की पाटलीपुत्र सीट पर कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले ‘शॉट गन’ शत्रुघ्न सिन्हा भाजपा के रविशंकर प्रसाद के सामने चित्त हो गये हैं। जबकि बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने कांग्रेस के टिकट पर इस चुनावी महाकुंभ में मुंबई नॉर्थ सीट से सियासत की शुरूआत की, लेकिन वह भाजपा के सांसद गोपाल शेट्टी के सामने टिक नहीं सकी। इसी प्रकार मोदी सरकार पर लगातार निशाना साधते आ रहे सिने कलाकार प्रकाश राज भी कर्नाटक की बंगलूरू सीट से निर्दलीय रूप से किस्मत आजमाने उतरे, लेकिन भाजपा के सांसद पीसी मोहन के मुकाबले सियासत में खरे नहीं उतर पाये। उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ सीट पर भाजपा के टिकट पर भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ भी सपा के प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मात खा गये। उत्तर प्रदेश की फतेहपुर सीट पर कांग्रेस के राज्यसभा सांसद एवं अभिनेता राज बब्बर भी भाजपा के राजकुमार चाहर के सामने पराजित हो गये हैं। यूपी की रामपुर सीट पर भाजपा के टिकट पर अभिनेत्री जया प्रदा भी सपा के आजम खां से मात खा गई। पश्चिम बंगाल की आसानसोल सीट पर टीएमसी की सांसद मुनमुन सेन भाजपा के सांसद बॉलीवुड सिंगर बाबुल सुप्रियो ने इस बार सियासत के पर्दे से दूर कर दिया। मुंबई नॉर्थ सेंट्रल से अभिनेता संजय दत्त की बहन प्रिया दत्त भी कांग्रेस के टिकट पर पराजित हो गई हैं।
स्मृति ईरानी ने तोड़ा तिस्लिम
उत्तर प्रदेश में गांधी परिवार की पारंपारिक लोकसभा सीट अमेठी में कांग्रेस के प्रमुख राहुल गांधी का इस बार भाजपा की केंद्रीय मंत्री एवं छोटे पर्दे की तुलसी यानि जीत हासिल करके पिछले लोकसभा चुनाव का हिसाब चुकता कर लिया है। वहीं धर्मेन्द्र दयोल के परिवार की सुविख्यात अभिनेत्री हेमामालिनी ने अपरे सियासी अनुभव को यूपी की मथुरा सीट से दूसरी बार प्रचंड किया है। बड़े पर्दे पर लंबे समय से धाक जमाने वाले सनी देओल अपने पिता धर्मेंद्र और हेमा मालिनी के बाद चुनावी मैदान में उतर गए हैं। भाजपा के टिकट पर बॉलीवुड स्टार सन्नी दयोल अपने पिता धर्मेन्द दयोल के बाद पंजाब की गुरदासपुर से पहली बार सियासी पर्दे पर आए और भाजपा के टिकट पर लोकसभा में दाखिल होने का रास्ता प्रशस्त किया। चंडीगढ़ लोकसभा सीट पर भाजपा की सांसद एवं अभिनेत्री किरण खेर ने दूसरी बार सियासत में अपना परचम लहराया है। पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट पर बॉलिवुड गायक एवं केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने फतेह हासिल किया। जबकि पश्चिमी बंगाल की बशीरहाट सीट से बंगाली सिनेमा की अभिनेत्री नुसरत जहां और जाधवपुर सीट से टीएमसी के टिकट पर बंगाली फिल्मों और टेलीविजन दुनिया की अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती ने जीत हासिल की है। राष्ट्रीय राजधानी की उत्तर-पूर्वी दिल्ली सीट पर दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस उम्मीदवार शीला दीक्षित को चुनौती देकर भोजपुरी गायक मनोज तिवारी दूसरी बार सांसद बनने जा रहे हैं। वहीं उत्तर पश्चिमी दिल्ली सीट से पहली बार भाजपा के टिकट पर सूफी गायक हंस राज हंस ने दिग्गजो का पछाड़कर लोकसभा में दाखिल होने का अधिकार हासिल कर लिया है। पश्चिम बंगाल की घाटल सीट से टीएमसी के टिकट पर बंगाली सिनेमा के सुपर स्टार देव यानी दीपक अधिकारी जीत गये हैं। कर्नाटक मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी के बेटे और दक्षिण भारतीय फिल्मों के सितारे निखिल गौड़ा भी जीत हासिल करने जा रहे हैं।
कांग्रेस के आठ पूर्व मुख्यमंत्री भी हारे
लोकसभा चुनाव के लिए जारी मतगणना में अभी तक आए नतीजे बता रहे हैं कि इस सियासी जंग में अपनी किस्मत आजमाने उतरे पूर्व मुख्यमंत्रियों में 13 को हार का सामना करना पड़ा है, जिसमें आठ पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस के टिकट पर अपनी किस्मत आजमा रहे थे। कांग्रेस के टिकट पर उत्तरी पूर्वी दिल्ली से शीला दीक्षित, मध्य प्रदेश की भोपाल सीट से दिग्विजय सिंह, हरियाणा की सोनीपत से भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, उत्तराखंड की नैनीताल-उधमसिंहनगर हरीश रावत, महाराष्ट्र की शोलापुर सीट से सुशील कुमार शिंदे व नांदेड़ सीट से अशोक चव्हाण, मेघालय की तुरा लोकसभा सीट से कांग्रेस के मुकुल संगमा, अरुणाचल प्रदेश की अरुणाचल पश्चिम सीट से नबाम टुकी को पराजय का सामना करना पड़ा है। जबकि जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग सीट से पीडीपी की महबूबा मुफ्ती, झारखंड से झामुमो के बाबूलाल मरांडी और शिबू सोरेन भी जनमत हासिल नहीं कर सके है। जबकि पूर्व मुख्यमंत्रियों में यूपी की आजमगढ़ सीट से सपा के अखिलेश यादव, कनार्टक की बंगलूरू सेंट्रल से भाजपा के डीवी सदानंदगौडा व झारखंड की सीट से खूंटी सीट से भाजपा के अर्जुन मुंडा जीत गये हैं। 
24May-2019

2 टिप्‍पणियां: