
पीएम मोदी
व आठ केंद्रीय मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर
ओ.पी. पाल. नई दिल्ली।
कल रविवार
को सत्रहवीं लोकसभा के लिए सातवें और अंतिम चरण के लिए आठ राज्यों की 59 सीटों के
लिए होने वाले मतदान के लिए 1.13 लाख मतदान केंद्रों पर 918 प्रत्याशियों के लिए
दस करोड़ एक लाख 75153 मतदाता वोटिंग करेंगे। इस चुनाव में सबसे हॉट सीट के रूप
में यूपी की वाराणसी मानी जा रही है, जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की साख
सियासी कसौटी पर कसी जानी है। इनके अलावा आठ केंद्रीय मंत्रियों के अलावा कई बड़े
दिग्गजों की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी है।
लोकसभा
चुनाव के आखिरी चरण में 19 मई रविवार को 59 सीटों पर मतदान के साथ ही लोकसभा की
543 में से 542 सीटों का चुनाव पूरा हो जाएगा। चुनाव आयोग ने तमिलनाडु की वेल्लोर
लोकसभा सीट के रद्द किये गये चुनाव की तारीख अभी घोषित नहीं की है। बहराल लोकसभा
चुनाव के इस महासंग्राम में पूरे देश की नजरे यूपी की वाराणसी लोकसभा सीट पर
होंगी, जहां भाजपा के प्रत्याशी के रूप में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मुकाबला
महागठबंधन में सपा की शालिनी यादव और कांग्रेस के अजय राय से होना है। पीएम मोदी
के अलावा उनके मंत्रिमंडल के आठ मंत्रियों की प्रतिष्ठा भी दांव पर है, जिनमें
यूपी की गाजीपुर सीट पर रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा व मिर्जापुर सीट पर स्वास्थ्य
राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल चुनाव मैदान में हैं। बिहार में चार केंद्रीय
मंत्रियों में पटना साहिब सीट पर कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद,आरा सीट पर विद्युत
मंत्री आरके सिंह, पाटलीपुत्र सीट पर ग्रामीण राज्यमंत्री रामकृपाल यादव और बक्सर
सीट पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी चौबे का भी सियासी अस्तित्व दांव पर लगा है।
इनके अलावा पंजाब में अमृतसर सीट पर शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी तथा भठिंडा
सीट पर खाद्य प्रसंस्करण मंत्री हरसिमरत कौर बादल की साख भी इस चुनाव में तय होगी।
इन अभिनेताओं की किस्मत दांव पर

इन दिग्गजों की भी अग्नि परीक्षा
यूपी में
चंदौली सीट पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय, कांग्रेस के आरपीएन सिंह
और मध्य प्रदेश में खंडवा सीट पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नंद कुमार सिंह चौहान के
अलावा रतलाम सीट पर कांग्रेस नेता कांतिलाल भूरिया, बिहार में सासाराम सीट पर
पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार, पाटलिपुत्र सीट पर लालू यादव की सुपुत्री एवं
राज्यसभा सांसद मीसा भारती तथा काराकाट सीट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं रालोसपा
प्रमुख उपेन्द्र कुशवाह भी चुनाव मैदान में हैं। पंजाब की फिरोजपुर सीट से शिअद
प्रमुख सुखबीर सिंह बादल, जालंधर सीट पर पूर्व लोकसभा उपाध्यक्ष चरणजीत सिंह
अटवाल, चंडीगढ़ से कांग्रेस के पूर्व रेलमंत्री पवन बंसल के अलावा हिमाचल प्रदेश
की हमीरपुर सीट से भाजपा के अनुराग ठाकुर, झारखंड की दुमका सीट पर पूर्व केंद्रीय
मंत्री एवं झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन, पश्चिम बंगाल में डायमंड हार्बर सीट से
टीएमसी प्रमुख के भतीजे अभिषेक बनर्जी की भी अग्नि परीक्षा होगी।
किस राज्य में कितनी सीटों कितने वोटर
लोकसभा
चुनाव के सातवें चरण में जिन सात राज्यों व एक केंद्रशासित प्रदेश की 59 सीटों पर
रविवार को मतदान होगा, उसमें यूपी की 13 सीटों पर 167 प्रत्याशियों के सामने 2.36
करोड़ 38797 मतदाता हैं। जबकि पंजाब की 13 सीटों पर 278 प्रत्याशियों के लिए 2.08
करोड़ 92674, मध्य प्रदेश की आठ सीटों
पर 82 प्रत्याशियों के सामने 1.49 करोड़ 13890, बिहार की 8 सीटों पर 157
प्रत्याशियों के लिए 1.52 करोड़ 52608 मतदाओं का चक्रव्यूह बना है। झारखंड की तीन
सीटो पर चुनाव लड़ रहे 42 प्रत्याशियों के सामने
45.64 लाख 681, हिमाचल प्रदेश की चार सीटों पर 45 प्रत्याशियों के
सामने 53.30 लाख 154 तथा पश्चिम बंगाल की
नौ सीटों पर 111 प्रत्याशियों के सामने 1.49 करोड़ 63064 मतदाताओं का जाल है। इसके
अलावा केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ लोकसभा सीट पर 36 प्रत्याशियों के लिए 6.19 लाख 285
मतदाता वोटिंग करेंगे।
प्रमुख दलों के प्रत्याशी
इस अंतिम चरण में 59 सीटों के लिए लोकसभा चुनाव के
आगामी 19 मई को आठ राज्यों की 59 सीटों पर होने वाले चुनाव में 96 महिलाओं समेत
918 प्रत्याशियों में राष्ट्रीय दलों के 162, क्षेत्रीय दलों के 69 तथा गैर
मान्यताप्राप्त पंजीकृत दलों के 372 के अलावा 315 निर्दलीय प्रत्याशियों का सियासी
इम्तिहान होगा। इनमें कांग्रेस के 46, भाजपा के 44, बसपा के 40, शिवसेना के 15,
अकाली दल के 10, तृणमूल कांग्रेस के 11, आप के 14, सपा और सीपीएम के 9-9 प्रत्याशी
चुनाव मैदान में हैं। जबकि सर्वाधिक 720 निर्दलीय प्रत्याशियों के रूप में चुनाव
लड़ रहे हैं।
19May-2019
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें