सात राज्यों की 51 सीटों 8.76 करोड़ मतदाता करेंगे वोटिंग
ओ.पी. पाल. नई दिल्ली।
लोकसभा चुनाव
के पांचवे चरण में कल सोमवार को सात राज्यों की 51 सीटों के लिए चुनावी जंग में उतरे
674 सियासी योद्धाओं की किस्मत का फैसला करने के लिए 8.76 करोड़ मतदाता ईवीएम का बटन
दबाने को तैयार हैं।

सोनिया व राहुल समेत दर्जनों दिग्गजों की दांव
पर साख

इन हॉट सीटों पर होंगी खास नजरें
लोकसभा चुनाव
के पांचवें चरण में कल सोमवार को होने वाले 51 सीटों के चुनाव में जिन खास सीटों पर
नजरें होंगी, उनमें कई बड़े सियासी नेताओं के भाग्य का फैसला होना है।
यूपी: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ
लोकसभा सीट पर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह को सपा के टिकट पर अभिनेता शुत्रुघ्न
सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा चुनौती दे रही है। वहीं कांग्रेस के आचार्य प्रमोद कृष्णम
के चुनावी जंग में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। अमेठी सीट पर कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी के सामने भाजपा प्रत्याशी एवं
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के बीच इस बार कांटे का मुकाबला होता नजर आ रहा है। रायबरेली लोकसभा सीट यूपीए चेयरमैन सोनिया
गांधी के लिए अहम है, जहां भाजपा के दिनेश प्रताप सिंह कांग्रेस को चुनौती देने का
प्रयास कर रहे हैं।
झारखंड: राज्य की हजारीबाग सीट पर भाजपा के टिकट पर केंद्रीय मंत्री जयंत
सिन्हा को कांग्रेस के गोपाल साहू चुनौती देने के प्रयास में हैं। जबकि खूंटी सीट से पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा
नेता अर्जुन मुंडा को कांग्रेस के कालीचरण मुंडा कडी टक्कर देने के प्रयास में हैं।
इसी प्रकार रांची से भाजपा के संजय सेठ को कांग्रेस नेता सुबोधकांत सहाय चुनौती देने
के प्रयास में हैं।
बिहार: राज्य में राजग और महागठबंधन के बीच मुकाबला है, जहां मधुबनी सीट पर भाजपा के अशोक यादव के सामने
वीआईपी प्रत्याशी बद्री कुमार हैं तो वहीं कांग्रेस नेता रहे शकील अहमद निर्दलीय प्रत्याशी
के रूप में ताल ठोक रहे हैं। सारण सीट
पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता राजीव प्रताप रूडी के सामने महागठबंधन से
चंद्रिका रॉय से है, वहीं हाजीपुर सीट
पर लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान के भाई पशुपति के सामने राजद के चंदर राम चुनाव लड
रहे हैं।
राजस्थान: राज्य की जयपुर ग्रामीण
सीट पर भाजपा से केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन राठौर के सामने कांग्रेस ने खेलजगत की
हस्ती के रूप में कृष्णा पूनिया को चुनावी जंग में उतार है। जबकि बीकानेर सीट पर केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम
मेघवाल को कांग्रेस के मदन गोपाल मेघवाल टक्कर दे रहे हैं।
भाजपा के लिए ये राज्य अहम
इस चरण के
चुनाव में इन सात राज्यों में चार राज्यों यूपी, एमपी, राजस्थान व झारखंड पर सभी सियासी
दलों की नजरें हैं, जहां भाजपा को अपने सियासी
अस्तित्व को कायम रखने की चुनौती होगी। जबकि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल इन राज्यों
की सीटों पर अपनी सियासी जमीन तलाशने के प्रयास में हैं। इसलिए खासकर इन राज्यों की
सीटों पर घमासान होने के आसार हैं। उत्तर प्रदेश की जिन 14 सीटों पर कल मतदान होगा,
उनमें से 12 सीटों पर भाजपा का कब्जा है, जबकि बाकी दो सीटों राय बरेली और अमेठी कांग्रेस
काबिज है। इसी प्रकार मध्य प्रदेश की सभी सातों और राजस्थान की सभी 12 सीटें भाजपा
के पास है। जबकि झारखंड की चारों सीटें भी पिछले चुनाव में भाजपा ने कब्जाई थी।
06May-2019
06May-2019
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें