बुधवार, 22 मई 2019

एग्जिट पोल: एनडीए को पूर्ण बहुमत


नरेंद्र मोदी बनेंगे दूसरी बार प्रधानमंत्री
लोकसभा चुनाव 2019 से जुड़े 12 चैनलों-एजेंसियों के एग्जिट पोल में 10 के अनुसार बीजेपी-नीत एनडीए को अकेले दम पर पूर्ण बहुमत मिल सकता है। वहीं, एबीपी न्यूज़ और एसी नील्सन के अनुसार एनडीए बहुमत के 272 के आंकड़े से थोड़ी दूर रह सकती है और इसे 267 सीटों पर जीत मिल सकती है। इंडिया टुडे- एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार यूपी की 80 सीटों में से बीजेपी-नीत एनडीए को 68 सीटों पर जीत मिल सकती है। (सभी एजेंसियों के सर्वे के आंकड़े ख़बर के आखिर में देखे जा सकते हैं)
एबीपी न्यूज़- एसी नील्सन के अनुसार कांग्रेस नीत यूपीए को 127 सीटें पर जीत मिल सकती हैं। वहीं, अन्य दलों को एबीपी न्यूज़- एसी नील्सन के अनुसार कुल 148 सीटों पर जीत मिल सकती है। पश्चिम बंगाल की कुल 42 सीटों में बीजेपी के खाते में 16 सीटें जा सकती हैं। वहीं ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस को 24 सीटों पर जीत मिल सकती है और कांग्रेस को दी सीटों पर विजय मिल सकती है। बीजेपी को पिछले आम चुनाव में बंगाल में कुल दी सीटों पर जीत मिली थी। वहीं तृणमूल को पिछले लोकसभा चुनाव में 34 सीटों पर जीत मिली थी।
रिपब्लिक टीवी-सी वोटर के एग्ज़िट पोल के अनुसार उत्तर प्रदेश की कुल 80 सीटों में से सपा-बसपा-रालोद महागठबंधन को 40 सीटों पर जीत मिल सकती है। वहीं बीजेपी को यूपी में 38 सीटों पर जीत मिल सकती है। कांग्रेस के खाते में केवल दो सीटें आने का अनुमान जताया गया है। एबीपी न्यूज़- सी वोटर के अनुसार उत्तर प्रदेश की कुल 80 सीटों में से बीजेपी को 22, कांग्रेस को दो और सपा-बसपा-रालोद महागठबंधन को 56 सीटें मिल सकती हैं।
इंडिया टुडे- एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार मध्य प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गोवा में भाजपा क्लीन स्वीप कर रही है। एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार पंजाब की 13 में से 3 से 5 सीटें एनडीए के पास तो कांग्रेस को 8 से 9 सीटें मिलती दिख रही हैं। यहां आम आदमी पार्टी को सिर्फ एक सीट मिल सकती है।
न्यूज़ 24 और टुडे चाणक्य के अनुसार तमिलनाडु की कुल 38 सीटों में से बीजेपी और एआईएडीएमके गठबंधन को छह, कांग्रेस और डीएमके गठबंधन को 31 और अन्य दलों को एक सीट मिल सकती है। तमिलनाडु में कुल 39 लोकसभा सीटें हैं लेकिन अभी तक 38 सीटों के लिए ही मतदान हुआ है।
न्यूज़ 24 और टुडे चाणक्य के अनुसार तमिलनाडु की कुल 38 सीटों में से बीजेपी और एआईएडीएमके गठबंधन को छह, कांग्रेस और डीएमके गठबंधन को 31 और अन्य दलों को एक सीट मिल सकती है। तमिलनाडु में कुल 39 लोकसभा सीटें हैं लेकिन अभी तक 38 सीटों के लिए ही मतदान हुआ है। न्यूज़ 24 और टुडे चाणक्या के अनुसार हिमाचल प्रदेश की कुल चार लोकसभा सीटों में से बीजेपी सभी चार सीटों पर कब्जा कर सकती है। न्यूज़ 24 और टुडे चाणक्या के अनुसार राज्य में कांग्रेस का खाता न खुलने की आशंका है। न्यूज़ 24 और टुडे चाणक्या के अनुसार असम की कुल 14 लोकसभा सीटों में से 10 पर बीजेपी कब्जा जमा सकती है, वहीं कांग्रेस को तीन सीटों पर जीत मिल सकती है, अन्य दलों को एक सीट से संतोष करना पड़ सकता है।
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए किए गए एग्ज़िट पोल में टाइम्स नाउ-वीएमआर, रिपब्लिक टीवी-सी वोटर, रिपब्लिक भारत- जन की बात और न्यूज़ नेशन के अनुसार बीजेपी नीत एनडीए को बहुमत का जादुई आंकड़ा मिल सकता है। 11 अप्रैल से 19 मई के बीच सात चरणों में कुल 542 सीटों के लिए मतदान हो चुका है। बहुमत के लिए किसी भी दल या गठबंधन को 272 सीटों पर जीत हासिल करनी होगी।
इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के अनुसार आंध्र प्रदेश की कुल 25 सीटों में से जगन मोहन रेड्डी की वाईएसआर कांग्रेस को 18-20 सीटें मिल सकती हैं, वहीं चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी को 4-6 सीटें पर जीत मिल सकती है और जेएलपी को एक सीट पर जीत मिल सकती है। इंडिया टुडे-एक्सिस के अनुसार तेलंगाना की कुल 17 सीटों में से बीजेपी को एक से तीन, कांग्रेस को एक से तीन, के चंद्रशेखर राव की टीआरएस को 10 से 12 और असुदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम को एक सीट पर जीत मिल सकती है।
न्यूज़ 24 और टुडे चाणक्य के एग़्जिट पोल के अनुसार लोकसभा चुनाव 2019 में गुजरात, हरियाणा, मध्यप्रदेश, राजस्थान, गोवा इत्यादि राज्यों में बीजेपी विपक्षियों का सूपड़ा साफ कर सकती है। वहीं एबीपी न्यूज़- सी वोटर के अनुसार उत्तरप्रदेश में बीजेपी को तगड़ा झटका लग सकता है। एबीपी न्यूज़- सी वोटर के अनुसार यूपी में बीजेपी 22 सीटों तक सिमट सकती है। 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने यूपी की 71 सीटों पर जीत हासिल की थी।
न्यूज़ 24 और टुडे के अनुसार कर्नाटक की कुल 28 लोकसभा सीटों में बीजेपी को 23 सीटें मिल सकती हैं, वहीं काग्रेस और जेडीएस गठबंधन को पाँच सीटों से संतोष करना पड़ सकता है।
महाराष्ट्र में बीजेपी का पलड़ा भारी
इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के अनुसार महाराष्ट्र में बीजेपी नीत एनडीए को 38 से 42 सीटें, कांग्रेस नीत यूपीए को 6 से 10 सीटें मिलती दिख रही हैं। न्यूज़ 24 और टुडे चाणक्या के अनुसार केरल की कुल 20 लोकसभा सीटों में बीजेपी को शून्य, कांग्रेस को 16 और सीपीएम गठबंधन को चार सीटों पर जीत मिल सकती हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को केरल में केवल पाँच सीटों पर जीत मिली थी।
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए रविवार को शाम छह बजे सातवें और अंतिम चरण का मतदान समाप्त हो चुका है। चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार विभिन्न न्यूज़ चैनलों और सर्वे एजेंसियों ने शाम साढ़े बजे से अपने-अपने एग़्जिट पोल के नतीजे दिखाने शुरू कर दिए हैं। सात चरणों में देश की कुल 543 लोकसभा सीटों में से 542 सीटों के लिए मतदान हुए हैं।
न्यूज़ 24 और टुडे चाणक्य के अनुसार गुजरात की 26 लोकसभा सीटों में सभी 26 सीटें बीजेपी के खाते में जा सकती हैं। न्यूज़ 24 और टुडे चाणक्या के अनुसार हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर बीजेपी का कब्जा हो सकता है। न्यूज़ 24 और टुडे चाणक्या के अनुसार राजस्थान की कुल 25 लोकसभा सीटों में से बीजेपी के खाते में सभी 25 सीटें जा सकती हैं। न्यूज़ 24 और टुडे चाणक्या के अनुसार बीजेपी पिछले आम चुनाव की तरह दोबारा दिल्ली की सभी सात सीटों पर कब्जा जमा सकती है।
इंडिया टुडे-एक्सिस के अनुसार मध्‍य प्रदेश में कांग्रेस को तगड़ा झटका लग सकता है। इंडिया टुडे-एक्सिस के अनुसार मध्यप्रदेश की कुल 29 सीटों में कांग्रेस को एक से तीन सीटें मिल सकती हैं। इंडिया टुडे-एक्सिस रे मध्‍य प्रदेश में बीजेपी को 26 से 28 सीटें मिलने का अनुमान है।
इंडिया टुडे-एक्सिस के अनुसार गुजरात की कुल 26 सीटों में से बीजेपी को 25 या 26 सीटें मिल सकती हैं। इंडिया टुडे-एक्सिस के अनुसार गोवा की कुल लोकसभा सीटों में से दोनों पर बीजेपी का कब्जा हो सकता है।
Lok Sabha Election Exit Polls 2019 के नतीजे-
            चैनल-एजेंसी           बीजेपी+ (NDA) कांग्रेस+ (UPA)    अन्य
1           टाइम्स नाउ- VMR       306                 142                  94
2          एबीपी न्यूज़ - एसी नील्सन       267       127                   148
3          रिपब्लिक टीवी-C voter         287       128                   127
4          रिपब्लिक भारत - जन की बात    305       124                   113
5           न्यूज नेशन                     282-292     118-126        130-138
6           इंडिया न्यूज़                                        298   118                    126
7           News 18- IPSOS                 336    82                     124
8           सुदर्शन न्यूज़                          313    121                   108
9           इंडिया टीवी - CNX                300     120                   122
10         न्यूज 24-टुडे चाणक्य               350     95                      97
11         इंडिया टुडे- एक्सिस माई इंडिया   339-365 77-108           79-111
12         The Neta-News X         242       164                   136

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें