मंगलवार, 11 मार्च 2014

रालोद के हुए अमरसिंह-जयाप्रदा, अजीत सिंह को माना नेता

नई दिल्ली
लोकसभा चुनाव से पहले सपा से निष्कासित नेता अमर सिंह और रामपुर की सांसद अभिनेत्री जया प्रदा को चौधरी अजित सिंह का सहारा मिल गया है। दोनों ने राष्टÑीय लोकदल प्रमुख अजित सिंह को अपना नेता मानते हुए रालोद में शामिल होने का ऐलान किया है। पहले दोनों के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा है। अमर सिंह ने माना भी कि उनकी पहली पसंद कांग्रेस थी, मगर बात नहीं बनी।
सोमवार को रालोद प्रमुख अजित सिंह की उनके सरकारी आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए अमर सिंह ने कहा कि चौधरी अजित सिंह उनके नेता हैं और वे रालोद को मजबूत करेंगे। अमर सिंह ने कहा कि वह चुनावी राजनीति के कारण रालोद में शामिल नहीं हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह और जयाप्रदा ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में 1000 किमी की पदयात्रा की है, जबकि मेरे दोनों गुर्दे नाकाम हो रहे हैं। अमर सिंह ने कहा कि उन्हें महसूस हुआ कि उप्र का विकास इसका विभाजन किये बिना नहीं हो सकता। अजीत सिंह ने हरित प्रदेश का हमेशा समर्थन किया है जो बहुत महत्वपूर्ण है। अजीत सिंह में पूर्वांचल, बुंदेलखंड एवं हरित प्रदेश जैसे राज्यों के गठन को लेकर जिस प्रकार की स्पष्टता है उसका प्रमुख दलों के नेताओं में अभाव है। जयाप्रदा ने कहा कि अजीत सिंह ने हमेशा उनको एवं अमर सिंह को सहयोग दिया है तथा वे पार्टी को मजूबत करने के लिए सब कुछ करेंगे। जयाप्रदा और अमर सिंह को रालोद की टिकट पर लोकसभा चुनाव में लड़ाया जा सकता है। जयाप्रदा को अमर सिंह ही आंध्रप्रेदश की राजनीति से उत्तरप्रदेश लेकर आए थे। सपा की टिकट पर रामपुर से लड़ाया। सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के साथ हुए खटपट के बाद हुए अमर सिंह के निष्कासन में केवल जयाप्रदा ही उनके साथ रहीं। अमर सिह पिछले दिनों जयाप्रदा के साथ कांग्रेस के साथ गठजोड़ की जुगत में लगे थे। पहले रामपुर से जयाप्रदा के लिए लोकसभा का टिकट मांग रहे थे।
मोदी से कोई मतभेद नहीं
भाजपा के प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी के पक्ष में लहर होने के बावजूद वह नरेन्द्र मोदी विरोधी गठजोड़ में शामिल होने पर अमर सिंह ने कहा कि उनकी नरेन्द्र मोदी या भाजपा से कोई व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है। राजनाथ भी उनके मित्र हैं। उन्होंने कहा कि राजनीति में वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन दुश्मनी नहीं। अमर सिंह ने यहां तक भी कहा कि भाजपा की राजनीति उनके डीएनए में नहीं है।
11March-2013

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें