बुधवार, 28 अगस्त 2019

कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग में नियुक्तियां


छत्तीसगढ़ की कार्यकारिणी का पुनर्गठन 
हरियाणा अनुसूचित जाति विभाग के दो कोर्डिनेटर नियुक्त     
मध्य प्रदेश में भी बनाए गये दो स्टेट कोर्डिनेटर
हरिभूमि ब्यूरो. नई दिल्ली।
कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली समेत 14 विभिन्न राज्यों के अनुसूचित जाति विभागों के राष्ट्रीय समन्वयक के अलावा राज्यों के अध्यक्ष एवं समन्वयक एवं अन्य पदाधिकिरयों की नियुक्तियां की हैं।  
कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव के.सी. वेणुगोपाल द्वारा पार्टी हाईकमान द्वारा इन नियुक्तियों के प्रस्ताव से मिली मंजूरी के बाद अनुसूचित विभागों के पदाधिकारियों की विस्तार से सूची जारी की है। इनमें जहां हरियाणा में देवेन्द्र लकी और राकेश खानपुर को राज्य समन्वयक(कॉर्डिनेटर) नियुक्त किया गया है, वहीं मध्य प्रदेश में नितेश नरवाले और डा. बिनीत कुमार की समन्वयक के रूप में नियुक्ति की गई है। जबकि छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति विभाग में आठ उपाध्यक्ष, 11 राज्य समन्वयक तथा नौ कार्यकारिणी सदस्यों की नियुक्ति की गई है।
छग कार्यकारिणी में आठ उपाध्यक्ष
कांग्रेस हाईकमान ने छत्तीसगढ़ राज्य में कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग की कार्यकारिणी में पदाधिकारियों की नियुक्तियों को मंजूरी दी है। इसमें नियुक्त किये गये आठ उपाध्यक्षों में दिनेश अनंत, पवन जांगडे, गुरु खुशवंत, डा. निदेशलाल जांगडे, सुश्री पुष्पा पाटले, श्रीराम पप्पू बघेल, सुश्री धनेश्वरी दांडे और अलख नारायण शामिल है। जबकि 11 राज्य समन्वयकों में मुद्रिका राय, राकेश कुर्रे, सुप्रिया तेम्बुरकर, चन्द्रप्रकाश मांडले, भैरव प्रसाद चतुर्वेदी, सरोज कुमार सारथी, रितेश मेशराम, बाल राम कोल्टे, हरदेव टंडन, सुनील बंदे और राजेन्द्र मारकण्डे शामिल हैं। इसके अलावा 9 कार्यकारिणी सदस्यों में वीरेन्द्र मुक्ति, नागेन्द्र सामले, पवन रात्रे, सालिक राम गेदाम, दिलीप बंजारा, रामस्नेही जांगडे, राम कुमार चतुर्वेदी, हिमांशु अंबाडे तथा मनीश कोसरिया की नियुक्ति की गई है।
दिल्ली में 26 सदस्यीय कार्यकारिणी
कांग्रेस हाई कमान ने दिल्ली कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग में गठित 26 सदस्यीय कार्यकारिणी में 11 उपाध्यक्षों की नियुक्ति की है, जिनमें आरएस चावी को पूर्वी दिल्ली का प्रभारी, महेन्द्र भास्कर को उत्तरी दिल्ली का प्रभारी उपाध्यक्ष तथा प्रवीण सोनकर को दक्षिणी दिल्ली का प्रभारी उपाघ्यक्ष बनाया गया है, जबकि अन्य उपाध्यक्षों में सुश्री बीना बालगोहर, धर्मवीर सिंह, सोहन सिंह, तुलसी गांधी, चन्द्रभान भारती, संजीव चंदेलिया, ब्रजपाल और डा. मनोज दहिया की नियुक्ति की गई है। इसके अलावा 15 राज्य समन्वयक बनाए गये हैं, जिनमें रविशंकर, मनोज वैद्य, राजबीर सिंह, सुनील सूद, भारत तंवर, विनोद कुमार, सुश्री कांता पूगलिया, विजय सेवालिया, अशोक कुमार, चन्द्रभान, पंकज कुमार, लोवेनीश इंदोरिया, ललित चौहान, पूनम सूद तथा महेश पहलवान शामिल हैं।
गोपाल देनवाल राष्ट्रीय समन्वयक बने
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी अनुसूचित जाति विभाग की सूची में राष्ट्रीय समन्वयक के रूप में गोपाल देनवाल की नियुक्ति की गई है। जबकि गुजरात का चेयरमैन तरुण कुमार जगुभाई वाघेला और हिमाचल का चेयरमैन यादवेन्द्र गोमा को नियुक्त किय गया है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश में एसी विभाग में दो उपाध्यक्ष और एक समन्वयक नियुक्त किया गय है। जबकि पंजाब में गुरदास दोहत को राज्य समन्वयक, उत्तराखंड में रोहित रंजन को राज्य समन्वयक, उत्तर प्रदेश में सचिन पाल बाल्मिकी व दीपक कनौजिया को राज्य समन्वयक बनाया गया है। इसके अलावा अनुसूचित जाति विभागों में बिहार, महाराष्ट्र, तेलंगाना, तमिलनाडु राज्य की कार्यकारिणी गठित की गई है। जबकि असम, मुंबई तथा जम्मू-कश्मीर में भी उपाध्यक्ष और समन्वकों की नियुक्ति की गई है।
27Aug-2019

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें