सोमवार, 4 सितंबर 2017

चार को प्रमोशन मिला, नौ नए चेहरे शामिल

मोदी मंत्रिमंडल में फेरबदल
छह मंत्रियों को दिखाया बाहर का रास्ता
ओ.पी. पाल. नई दिल्ली।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मंत्रिमंडल में हुए विस्तार में रविवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 13 मंत्रियों को शपथ दिलाई, जिसमें चार मंत्री भी शामिल हैं जिन्हें पदोन्नति देकर कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। जबकि मंत्रिमंडल में नौ नए चेहरे शामिल किये गये हैं, जिन्हें राज्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई। इसके अलावा पीएम मोदी ने मंत्रिमंडल से छह मंत्रियों को बाहर का रास्ता दिखाया है, जबकि एक दर्जन से भी ज्यादा मंत्रियों के विभागों में फेरबदल किया है।
राष्ट्रपति भवन के दरबार हाल में रविवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जिन 13 मंत्रियों को कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ दिलाई है उनमें स्वतंत्रत प्रभार वाले राज्य मंत्री पीयूष गोयल, धर्मेन्द प्रधान, श्रीमती निर्मला सीतारमण तथा मुख्तार अब्बास नकवी शामिल है। इसके अलावा मोदी कैबिनेट में नौ नए चेहरों के रूप में राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली, जिसमें अश्विनी कुमार चौबे, डा. वीरेंद्र कुमार, शिव प्रताप शुक्ला, अनंत कुमार हेगड़े, राज कुमार सिंह, हरदीप पुरी, गजेंद्र सिंह शेखावत, सत्यपाल सिंह और केजे एल्फॉस ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली। इन नए चेहरों में हरदीप पुरी और अलफॉस कनन्नथनम ऐसे राज्य मंत्री बनाए गये हैं जो फिलहाल किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं। अब मोदी मंत्रिमंडल सदस्यों की संख्या 72 से बढ़कर 76 हो गई है, जिसमें पीएम मोदी समेत 28 कैबिनेट, 39 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार तथा 37 राज्यमंत्री शामिल हैं।
पदोन्नति के बाद सीतारमण बनी रक्षा मंत्री
मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार में जिन चार मंत्रियों को पदोन्नति देते हुए कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है, उनमें निर्मला सीतारमण को देश की रक्षा मंत्री बनाया गया है, जबकि पीयूष गोयल को रेल मंत्री के साथ कोयला मंत्रालय का कार्यभार भी दिया गया। केबिनेट मंत्री के रूप में धर्मेन्द्र प्रधान अब पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के साथ कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय का कार्यभार भी संभालेंगे। जबकि मुख्तार अब्बास नकवी को अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय में ही कैबिनेट मंत्री बना दिया गया है और उनके संसदीय कार्य मंत्रालय के राज्य प्रभार को वापस लेकर बोझ कम कर दिया है।
छह मंत्रियों की विदाई
मोदी मंत्रिमंडल विस्तार से पहले केंद्रीय सूक्षम, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री कलराज मिश्र के अलावा स्वतंत्र प्रभार वाले श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री बंडारू दत्तात्रे तथा कौशल विकास व उद्यमिता राज्यमंत्री राजीव प्रताप रूडी और स्वास्थ्य एवं परिवार कलयाण राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते एवं जल संसाधन राज्यमंत्री डा. संजीव कुमार बालियान तथा मानव संसाधन राज्यमंत्री महेंद्र नाथ पांडेय ने इस्तीफा दिया था, उन्हें मंत्रिमंडल में कोई जगह नहीं दी गई है। इनके स्थान पर गिरीराज सिंह को सूक्षम, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार, संतोष गंगवार को वित्त राज्य मंत्री से प्रमोशन देकर श्रम एवं रोजगार मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार दिया गया है। जबकि बागपत के सांसद सतयपाल सिंह को मानव विकास संसाधन के साथ जल संसाधन मंत्रालय में राज्यमंत्री बनाया गया है। फग्गन कुलस्ते के स्थान पर अश्विनी कुमार चौबे को स्वास्थ्य राज्य मंत्री बनाया गया है।
कई मंत्रियों के बदले विभाग
आगामी लोकसभा चुनाव-2019 के रूप में देखे जा रहे मोदी मंत्रिमंडल के इस विस्तार में केंद्रीय जल संसाधन मंत्री सुश्री उमा भारती और रेल मंत्री सुरेश प्रभु समेत एक दर्जन से ज्यादा मंत्रियों के विभागों में बदलाव किया गया है। उमा भारती को अब पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री बनाया गया है, जबकि रक्षा मंत्री बनाई गई निर्मला सीतारमण के मंत्रालय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय का जिम्मा सुरेश प्रभु को सौंपा गया। केंद्रीय सड़क परिवहन, शिपिंग मंत्री नितिन गडकरी को अब जल संसाधन, नदी विकास व गंगा संरक्षण मंत्रालय का कार्यभार भी दे दिया है। इसके अलावा वस्त्र मंत्री स्मृति ईरानी को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भी दिया गया है, जबकि सूचना प्रसारण में राज्यमंत्री राज्यवर्धन राठौर को संसदीय कार्य एवं साख्यिकी कार्यक्रम कार्यान्वय मंत्री बनाए गये विजय गोयल से खेल मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया। इसके अलावा अर्जुन राम मेघवाल को वित्त राज्य मंत्री से हटाकर संसदीय कार्य मंत्री के साथ जल संसाधन राज्यमंत्री का पद मिला है। राव इंद्रजीत सिंह को योजना मंत्रालय के स्वतंत्र प्रभार के साथ रसायन एव उर्वरक राज्य मंत्री भी बनाया गया। इसके अलावा कई राज्यमंत्रियों के विभागों में फेरबदल किया गया है।
उमा व प्रभु का कद घटा
सरकार में बने रहने के बावजूद उमा भारती व सुरेश प्रभु का कद घट गया है। विजय गोयल भी स्वतंत्र प्रभार से हटकर दो मंत्रालयों के राज्यमंत्री रहेंगे। दूसरी तरफ नौकरशाही से राजनीति में आए नेताओं पर मोदी ने काफी भरोसा जताया है। बिना सांसद मंत्री बने हरदीप पुरी को शहरी विकास व अल्फोंस के जे को पर्यटन मंत्रालय में स्वतंत्र प्रभार दिया गया है। आर के सिंह को भी ऊर्जा व नवीनीकरण ऊर्जा दोनों मंत्रालयों का स्वतंत्र प्रभार दिया गया है। राज्य मंत्री रहे संतोष गंगवार, गिरिराज सिंह व राज्यवर्धन राठोड़ को स्वतंत्र प्रभार देकर उनका कद बढ़ाया गया है।
गंगवार, राठोड़ व गिरिराज का कद बढ़ा
कद बढ़ने के साथ गिरिाज सिंह सूक्ष्म व लघु उद्योग, राज्यवर्धन राठोड़ को युवा व खेल और संतोष गंगवार को श्रम व रोजगार मंत्रालय के स्वतंत्र प्रभार दिया गया है। महेश शर्मा संस्कृति में स्वतंत्र प्रभार के साथ वन व पर्यावरण में राज्यमंत्री रहेंगे। उनसे पर्यटन लिया गया है।
लाभ में रहे हर्षवर्धन व स्मृति
डा हर्षवर्धन व स्मृति ईरानी के पास जो अतिरिक्त मंत्रालय थे उनको उनके पास बरकरार रखा गया है। इस लिहाज से उनका कद बढ़ा है। तीन मंत्रालय देख रहे नरेंद्र सिंह तोमर से एक मंत्रालय कम किया गया है तो खान एक बार फिर से मिल गया है। शहरी विकास मंत्रालय स्वतंत्र प्रभार में नए हरदीप पुरी को देकर मोदी से बहुत ज्यादा भरोसा दिखाया है।

विजय गोयल व अहलूवालिया को झटका
राज्य मंत्रियों में विजय गोयल, एस एस अहलूवालिया, अर्जुन मेघवाल का कद घटा है। संसदीय कार्य मंत्रालय में बड़े बदलाव हुए हैं। दोनों राज्यमंत्री बदल गए हैं। नकवी अब कैबिनेट मंत्री बन गए हैं, जबकि अहलूवालिया से मंत्रालय ले लिया गया है। अर्जुन मेघवाल व विजय गोयल नए संसदीय कार्य राज्यमंत्री होंगे।
फायदे में रहे ये राज्यमंत्री
लाभ में रहने वाले राज्यमंत्रियों में पी राधाकृष्णन, हरिभाई चौधरी, सी आर चौधरी, पी पी चौधरी प्रमुख है। इनको राज्यमंत्री के रूप में अच्चे मंत्रालय मिले हैं। नए बने राज्यमंत्रियों में सभी को बेहतर मंत्रालय दिए गए हैं। वहीं नए नौ मंत्रियों में से तीन को को स्वतंत्र प्रभार मिला है। बाकी छह में शिव प्रताप शुक्ला को वित्त, अश्विनी चौबे को स्वास्थ्य, वीरेंद्र कुमार को महिला बाल विकास व अल्पसंख्यक मामले, अनंत कुमार हेगड़े को कौशल विकास, गजेंद्र सिंह शेखावत को कृषि और सत्यपाल सिंह को मानव संसाधव व जल संसाधन मंत्रालय मिले हैं।
नौ नए राज्य मंत्रियों के विभाग
राज कुमार सिंह- ऊर्जा विभाग (स्वतंत्र प्रभार)
हरदीप सिंह पुरी- शहरी विकास मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार)
गजेंद्र सिंह शेखावत- कृषि मंत्रालय
केजे अलफास- पर्यटन मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार), इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रोद्यौगिकी मंत्रालय
अश्विनी कुमार चौबे- स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय
अनंत हेगड़े- कौशल विकास मंत्रालय
डॉ. सत्य पाल सिंह- मानव संसाधन विकास, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण
शिव प्रताप शुक्ला- वित्त मंत्रालय
वीरेंद्र कुमार- महिला एवं बाल विकास, अल्पसंख्यक मामले
ये हुआ मोदी कैबिनेट का आकार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी-
कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन, परमाणु ऊर्जा विभाग
अंतरिक्ष विभाग
सभी महत्वपूर्ण नीतिगत मुद्दे तथा सभी अन्य विभाग जो किसी भी मंत्री को आवंटित नहीं किए गए हैं
कैबिनेट मंत्री
राजनाथ सिंह- गृहमंत्री
सुषमा स्वराज- विदेश मंत्रालय
अरुण जेटली- वित्त
निर्मला सीतारमण- रक्षा मंत्रालय
नितिन गडकरी- सड़क परिवहन एवं राजमार्ग शिपिंग, जल संसाधन, नदी विकास तथा गंगा संरक्षण
सुरेश प्रभु- वाणिज्य और उद्योग मंत्री
डी. वी. सदानंद गौड़ा- सांख्यिकी और कार्यक्रम क्रियान्वयन
उमा भारती- पेयजल और स्वच्छता मंत्री
राम विलास पासवान- उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण
मेनका संजय गांधी- महिला एवं बाल विकास
अनंत कुमार- रसायन एवं उर्वरक
रविशंकर प्रसाद- विधि एवं न्याय
जगत प्रकाश नड्डा- स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री
अशोक गजपति राजू पुसपति- नागरिक विमानन
अनंत गीते- भारी उद्योग एवं लोक उद्यम
हरसिमरत कौर बादल- खाद्य प्रसंस्करण उद्योग
नरेन्द्र सिंह तोमर- ग्रामीण विकास, पंचायती राज
चौधरी बिरेंदर सिंह- स्टील
जुएल उरांव- जनजातीय मामले
राधा मोहन सिंह- कृषि एवं किसान कल्याण
थावरचन्द गेहलोत- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता
स्मृति ईरानी- वस्‍त्र, सूचना और प्रसारण मंत्रालय
डॉ. हर्ष वर्धन- विज्ञान और तकनीक, भू विज्ञान, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन
प्रकाश जावड़ेकर-  मानव संसाधन विकास
धर्मेंद्र प्रधान- पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस व कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय
पीयूष गोयल- रेल, कोयला मंत्रालय
मुख्तार अब्बास नकवी- अल्पसंख्यक मामलों
राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)---------
इन्द्रजीत सिंह राव- योजना (स्वतंत्र प्रभार)
संतोष कुमार गंगवार- श्रम और रोजगार मंत्री
श्रीपद यस्सो नाइक- आयुष मंत्रालय
जितेंद्र सिंह- पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास (स्वतंत्र प्रभार), अंतरिक्ष विभाग के मंत्री
महेश शर्मा- संस्कृति (स्वतंत्र प्रभार)
गिरिराज सिंह- सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम
मनोज सिन्हा- संचार (स्वतंत्र प्रभार), रेल राज्यमंत्री
कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़- सूचना और प्रसारण, युवा मामलों के मंत्री और खेल (स्वतंत्र प्रभार)
राज कुमार सिंह- बिजली मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार), नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार)
हरदीप सिंह पुरी- आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार)
अल्फोंस कन्ननाथन- पर्यटन मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार), इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय
राज्य मंत्री-------
विजय गोयल- संसदीय मामलों के मंत्री, सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय
राधाकृष्णनन- वित्त मत्रांलय
एसएस अहलुवालिया- पेयजल और स्वच्छता मंत्रालय
रमेश चंदप्पा- पेयजल और स्वच्छता मंत्रालय
रामदास अठावले- सामाजिक न्याय और अधिकारिता
विष्णु देव- इस्पात मंत्रालय
राम कृपाल यादव- ग्रामीण विकास मंत्रालय
हंसराज अहीर- गृह मंत्रालय
हरिभाई पार्थभाई चौधरी- कोयला मंत्रालय
राजेन गोहैन- रेलवे
जनरल वी के सिंह- विदेशी मामले
पुरषोत्तम रूपाला- कृषि एवं किसान कल्याण
कृष्ण पाल- सामाजिक न्याय और अधिकारिता
जसवंतसिंह सुमनभाई भाभोर- जनजातीय मामले
शिव प्रताप शुक्ला- वित्त मंत्रालय
अश्विनी कुमार चौबे- स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय
उपेंद्र कुशवाहा- एचआरडी मंत्रालय
किरण रिजिजू- गृह मंत्रालय
वीरेंद्र कुमार- महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय
अनंत कुमार हेगड़े- कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय
एम जे अकबर- विदेशी मामले
साध्वी निरंजन ज्योति- खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय
वाई एस चौधरी- विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय
जयंत सिन्हा-  नागर विमानन
बाबुल सुप्रियो- भारी उद्योग
विजय सांपला- सामाजिक न्याय और अधिकारिता
अर्जुन राम मेघवाल- संसदीय मामलों के मंत्रालय, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा कायाकल्प मंत्रालय
अजय टम्टा- वस्‍त्र
कृष्णा राज- कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय
मनसुख एल. मनडाविया- सड़क परिवहन और राजमार्ग, शिपिंग, रसायन एवं उर्वरक
अनुप्रिया पटेल- स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण
सी.आर. चौधरी- उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण
पी.पी. चौधरी- विधि एवं न्याय इलेक्ट्रॉनिक्स, कॉर्पोरेट मामलों के मंत्री
सुभाष रामाराव भामरे- रक्षा
गजेंद्र सिंह शेखावत- कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय
सत्यपाल सिंह- मानव संसाधन, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा कायाकल्प मंत्रालय
0Sep-2017



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें