गुरुवार, 18 फ़रवरी 2021

देश में पूरे होंगे 11 हजार किमी राष्ट्रीस राजमार्ग गलियारे

सड़क परिवहन मंत्रालय को 1.18 करोड़ का आवंटन हरिभूमि न्यूज, रोहतक। केन्द्रीय बजट 2021-22 में सड़कों के बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए का पूंजीगत परिव्यय अब तक का सबसे अधिक 1,08,230 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। इस राशि से देश में मार्च 2022 तक जहां 8,500 किलोमीटर लम्बी सड़के बनाई जाएगी। वहीं 11 हजार किमी लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग गलियारे भी पूरे करने का लक्ष्य तय किया गया है। संसद में सोमवार को केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केन्द्रीय बजट 2021-22 में देश में सड़कों के बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के लिए 1,18,101 करोड़ रुपये का बढ़ा परिव्यय प्रदान किया, इसमें से 1,08,230 करोड़ रुपये का पूंजीगत परिव्यय अब तक का सबसे अधिक है। इस आवंटित बजट में मार्च 2022 तक 8,500 किलोमीटर लम्बी सड़के और बनाई जाएगी। इसके अतिरिक्त 11,000 किलोमीटर के राष्ट्रीय राजमार्ग गलियारे भी पूरे कर लिए जाएंगे। जबकि 5.35 लाख करोड़ रुपये की भारतमाला परियोजना के तहत 3.3 लाख करोड़ रुपये की 13 हजार किलोमीटर लम्बी सड़के पहले ही प्रदान की जा चुकी है। इसमें से 3,800 किलोमीटर लम्बी सड़कों का निर्माण हो चुका है। इसमें सरकार की सड़कों के बुनियादी ढांचे को दुरुस्त करने के लिए और अधिक आर्थिक गलियारे बनाने की योजना है। महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाएं केंद्रीय सडक परिवहन मंत्रालय के अनुसार आवंटित बजट को वर्ष 2021-22 में कुछ महत्वपूर्ण गलियारे और सडक परियोजनाओं को गति देने का काम होगा। इसमें प्रमुख रूप से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे का 260 किोमीर का शेष कार्य 31 मार्च तक, बेंगलुरु-चेन्नई एक्सप्रेस-वे: 278 किलोमीटर का निर्माण कार्य 2021-22 में शुरू होगा। 210 किमी दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारे का कार्य मौजूदा वित्त वर्ष में शुरू होगा। कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-27 के लिए वैकल्पिक 63 किलोमीटर के एक्सप्रेस-वे का कार्य 2021-22 में आरंभ होगा। चेन्नई-सेलम गलियारा के रूप में 277 किलोमीटर लम्बे एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य 2021-22 में आरंभ होगा। इसी प्रकार रायपुर-विशाखापत्तनम के बीच छत्तीसगढ़, ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश से होकर गुजरने वाले 464 किलोमीटर लम्बी सड़क की परियोजना का निर्माण कार्य आरंभ होगा। इसके अलावा अमृतसर-जामनगर और दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। मंत्रालय के अनुसार इसके अलावा देश में सभी नए 4 और 6 लेन वाले राजमार्गों पर स्पीड रडार, संकेतक साइन बोर्ड, जीपीएस युक्त रिकवरी वाहन के साथ उन्नत परिवहन प्रबंधन प्रणाली स्थापित की जाएगी। 02Feb-2021

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें