मंगलवार, 13 अप्रैल 2021

पीएम किसान निधि कार्यान्वयन में कुरुक्षेत्र जिले को पुरस्कार

िसानों के आधार प्रमाणीकरण व किसानों के बैंक खातों में पहुंची लाभ राशि हरिभूमि न्यूज.रोहतक। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधी योजना के सफल कार्यान्वयन के मामले में हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में दो साल में किसानों के आधार प्रमाणीकरण व लाभपात्र किसानों को उनकी लाभ राशि सीधे उनके बैंक खातों में भुगतान करने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया गया है। इसके लिए केंद्र सरकार ने कुरुक्षेत्र जिला को पुरस्कृत किया है। यह सम्मान हरियाणा के कृषि व किसान कल्याण मंत्री जयप्रकाश दलाल ने ग्रहण किया। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली स्थित पूसा में बुध्वार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधी योजना के सफल कार्यान्वयन के दो वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिला को यह सम्मान दिया गया। कुरुक्षेत्र जिला के लिए यह पुरस्कार केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने समारोह में मौजूद रहे हरियाणा के कृषि व किसान कल्याण मंत्री जयप्रकाश दलाल को प्रदान किया। पुरस्कार वितरण समारोह में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री कैलाश चौधरी भी मौजूद रहे। गौरतलब है कि कृषि क्षेत्र के विकास व किसान कल्याण की दिशा में विभिन्न योजनाओं के सफल कार्यान्वयन में उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधी योजना के सफल कार्यान्वयन के दो वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा विभिन्न श्रेणी के पुरस्कारों में पांच राज्यों व 15 जिलों को पुरस्कृत किया गया, जिनमें हरियाणा का कुरुक्षेत्र जिला भी इस उपलब्धि की फेहरिस्त में शामिल है। किसानों के आधार प्रमाणीकरण व लाभपात्र किसानों को उनकी लाभ राशि सीधे उनके बैंक खातों में भुगतान किए जाने के लिए उल्लेखनीय कार्यों के लिए हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिला के अलावा पंजाब राज्य के रूपनगर जिला व हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला को पुरस्कृत किया गया। ---हिमाचल को मिले पांच पुरस्कार--- इस योजना के तहत पूर्वोत्तर और पहाडों राज्यों की श्रेणी में प्रत्यक्ष प्रमाणिकरण कार्य में 75 प्रतिशत तक उपलब्धि व शिकायत निवारण में 56 प्रतिशत तक उपलब्धि के लिए हिमाचल प्रदेश को सम्मानित किया गया। हिमाचल प्रदेश को मिले चार पुरस्कारों में आधार प्रमाणीकरण व लाभपात्र किसानों को उनकी लाभ राशि सीधे उनके बैंक खातों में भुगतान करने के लिए बिलासपुर, लाहौर व स्पीती जिलों को को पुरस्कृत किया गया है। जबकि किसानों की शिकायतों के निपटान व समस्याओं के समाधान की दिशा में उल्लेखनीय कार्यो के लिए सिरमौर जिला को पुरस्कृत किया गया। जबकि शिकायतों के निपटान में उत्तराखंड के नैनिताल आधार प्रमाणीकरण व बैंक खातों में भुगतान के लिए उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिला को पुरस्कृत किया गया। प्रत्यक्ष प्रमाणिकरण की दिशा में उल्लेखनीय कार्यों के लिए पूर्वोत्तर व पहाडी क्षेत्र राज्यों की श्रेणी में हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला व उत्तराखण्ड राज्य के देहरादून जिला को भी पुरस्कृत किया गया। 25Feb-2021

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें