सोमवार, 24 सितंबर 2018

28 राष्ट्रीय विश्वकर्मा पुरस्कारों में सात छत्तीसगढ़ के नाम

भिलाई स्टील प्लांट के 42 कर्मचारियों का सम्मान
हरिभूमि ब्यूरो. नई दिल्ली।
केंद्र सरकार कल विश्वकर्मा दिवस पर देश में औद्योगिक गतिविधियों को सुरक्षित बनाने और श्रमिकों के बेहतर स्वास्थ्य एवं खुशहाली को प्रोत्साहित करने वाले उद्यमों और इस क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान करने वाले कर्मचारियों को 28 विश्वकर्मा राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित करेंगी, जिनमें सात पुरस्कारों से छत्तीसगढ़ के भिलाई स्टील प्लांट के के 42 कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा।
केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अनुसार सोमवार 17 सितंबर को नई दिल्ली स्थित डॉ. अम्बेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित समारोह के दौरान विश्वकर्मा राष्ट्रीय पुरस्कारों का वितरण केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री संतोष गंगवार करेंगे। वर्ष 2016 के लिए 28 पुरस्कार दिये जाएंगे, जिनमें 139 कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। इन 28 विश्वकर्मा पुरस्कारों में सात पुरस्कार छत्तीसगढ़ स्थित भिलाई में स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लि. के भिलाई स्टील प्लांट को दिये जाएंगे, जिनमे तहत छह-छह ग्रुप के हिसाब से 42 कर्मचारियों का सम्मान होगा। मंत्रालय के अनुसार मंत्रालय के अनुसार वर्ष 2016 के लिए 28 विश्वकर्मा राष्ट्रीय पुरस्कारों का चयन किया गया है। विश्वकर्मा राष्ट्रीय पुरस्कार तीन श्रेणियों में नकद पुरस्कार और एक श्रेष्ठता प्रमाण-पत्र के रूप में प्रदान किए जाएंगे। ए-श्रेणी में पांच पुरस्कार 75-75 हजार रुपये, बी-श्रेणी में आठ पुरस्कार 50-50 हजार रुपये तथा सी-श्रेणी में 25-25 हजार रुपये के 15 पुरस्कार दिये जाएंगे। इनमें छत्तीसगढ़ को दो पुरस्कार बी-श्रेणी के 12 कर्मचारियों को प्रदान किये जाएंगे, जबकि पाचं पुरस्कार सी-श्रेणी कें होंगे, जिनमें राज्य के उद्यमों से जुड़े  31 कर्मचारियों का सम्मान होगा।
बी-श्रेणी पुरस्कार
विश्वकर्मा राष्ट्रीय पुरस्कार की बी श्रेणी में छत्तीसगढ़ में स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया के भिलाई स्टील प्लांट के बलदाऊ प्रसाद सेन, बलविंदर सिंह, राजन प्रवीन दयाल, ललित कुमार नायक, पीके सिंह, व चंदर लाल ठाकरे को मिलेगा। इसी श्रेणी में दूसरा पुरस्कार इस प्लांट के शैलेश कुमार चन्द्राकर, युगल किशोर साहू, सुदामाराम साहू, प्रमोद श्रीवास्तव, जसवंत सिंह यादव व लीलाधर दावडे को प्रदान किया जाएगा।    
सी-श्रेणी में 31 का सम्मान
विश्वकर्मा राष्ट्रीय पुरस्कार की सी-श्रेणी के पांच पुरस्कारों के तहत भिलाई स्टील प्लांट के 30 कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। इन पांच पुरस्कारों में राजकुमार, देवेन्द्र कुमार, विष्णु कुमार, एन. ईश्वर राव, मदन लाल संभारगाडे, महबूब अली, पाल सिंह ठाकुर, शाजी बाबू, महेन्द्र बवानकर, पालूराम साहू, शिवनारायण वर्मा, विजय कुमार साय, मनोज कुमार जगदले, अभय कुमार पुराणिक, घनश्याम साहू, धीरेन्द्र कुमार यादव, लोचन कुमार, सुशांत बलदेव को सम्मानित किया जाएगा। इसी प्रकार इस श्रेणी के खेमलाल साहू, संतोष सराठे, उदयप्रकाश सिन्हा, रवि कुमार चक्रवर्ती, तोमनलाल कश्यप, ओंकार प्रसार गायकवाड के अलावा ओमप्रकाश परगनिहा, मिथलेश कुमार, ललित कुमार, मनीराम वर्मा, डोलामोहन राव तथा मोहम्मद मुस्तफीज अहमद को प्रदान किया जाएगा।
राष्ट्रीय सुरक्षा पुरस्कार
मंत्रालय के अनुसार विश्वकर्मा दिवस पर ही 128 राष्ट्रीय सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किये जाएंगे। ये पुरस्कार ऐसे खनन क्षेत्र के अलावा डीजीएफएएसएलआई कारखानों एवं गोदी या बंदरगाहों के कर्मचारियों, उनके प्रतिनिधियों और प्रबंधनों को तकनीकी परामर्श व अन्य सेवा के तहत दिया जाता है, ताकि औद्योगिक गतिविधियों को सुरक्षित बनाया जा सके।
17Sep-2018


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें