"विमानन कंपनी" लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
"विमानन कंपनी" लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 18 अक्टूबर 2015

एक माह में पूरा होगा विमानन कंपनियों का पुन: प्रमाण!

चौदह में दस कंपनियों ने पूरी कराई प्रक्रिया
ओ.पी. पाल. नई दिल्ली।
सरकार द्वारा हवाई यात्रा को सुरक्षित बनाने की दिशा में उठाये जा रहे कदमों के तहत नियमित उड़ान सेवाए देने वाली विमानन कंपनियों की हर साल होने वाली पुन: प्रमाणन की प्रक्रिया एक माह में पूरी की जाएगी।
नागर विमानन महानिदेशालय यानि डीजीसीए की महानिदेशक श्रीमती एम.सतियावती ने यह दिशानिर्देश जारी करते हुए कहा कि सभी नियमित विमानन कंपनियों के पुन: प्रमाणन का काम अगले महीने पूरा हो जाएगा। डीजीसीए के अनुसार नियमित उड़ान सेवाएं देने वाली विमानन कंपनियों के लिए पुन: प्रमाणन की प्रक्रिया इस साल की शुरूआत में प्रारंभ कर दी गई थी, जिसमें अभी तक 10 विमानन कंपनियों का ही पुन: प्रमाणन किया जा चुका है, जिन्हें अपनी सेवाएं जारी रखने की अनुमति को बरकरार रखा गया है। यहां 14 विमानन कंपनियों में से अब केवल चार कंपनियां बची हैं, जिन्हें एक माह के भीतर इस प्रक्रिया को पूरा करने को कहा गया है। गौरतलब है कि विमानन क्षेत्र में पुन: प्रमाणन की प्रक्रिया का काम यह सुनिश्चित करने के लिए किया जाता है कि विमानन कंपनियां वैश्विक मानकों को पूरा कर रही हैं या नहीं। वहीं डीजीसीए का मकसद हवाई यात्राओं की सुरक्षा और यात्रियों की सुविधाओं पर खरा उतरना भी विनियामकों का प्रावधान है।