"पायलट " लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
"पायलट " लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 8 सितंबर 2015

अब एयर इंडिया के पायलटों ने मांगी ओआरओपी

पायलटों की जायज मांगे पूरी करने को तैयार कंपनी
नई दिल्ली
।
मोदी सरकार के हाल ही में पूर्व सैनिकों के लिए ‘वन रैंक-वन पेंशन’ की योजना का ऐलान किया है, तो अब प्रमुख भारतीय विमानन कपंनी एयर इंडिया के पायलटों ने भी केंद्र सरकार के सामने ओआरओपी की मांग रख दी है। इस मांग के साथ अन्य मांगों के साथ एयर इंडिया के पायलट हड़ताल पर जाने की भी धमकी दे रहे हैं।
देश की प्रमुख विमानन कंपनी एयर इंडिया की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए केंद्र सरकार कुछ खर्चो में कटौती करते हुए कुछ खास योजनाओं पर काम कर रही है, जिसमें विमानन कंपनी ने ज्यादातर पायलटों को ठेके पर रखने की योजना को भी लागू कर दिया है। एयर इंडिया प्रबंधन की नीतियों से खफा कुछ पायलटों ने इस्तीफे भी दे दिये हैं और एयर इंडिया के अन्य कर्मचारियों में भी अपनी मांगों को लेकर रोष बना हुआ है। एयर इंडिया के सामने जहां अभी आर्थिक संकट से निपटने की चुनौती बनी हुई है, वहीं पायलटों के इस्तीफे के बाद अब पूर्व सैनिकों की तर्ज पर एयर इंडिया के पायलटों ने भी ‘वन रैंक-वन पेंशन’ की मांग सामने लाकर विमानन कंपनी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं, जिसके लिए एयर इंडिया के कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाने के भी संकेत दे दिये हैं।