"निर्वाचन आयोग" लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
"निर्वाचन आयोग" लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 7 सितंबर 2015

जल्द होगा बिहार चुनाव के ऐलान!

नई व्यवस्था के तहत होंगे पांच चरणों में हो सकते हैं चुनाव
ओ.पी. पाल.
नई दिल्ली।
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सियासी गतिविधियों में जुटे राजनीतिक दलों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। मसलन अगले दो-तीन दिन के भीतर चुनाव आयोग बिहार चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है, जिसमें नई व्यवस्था में कराए जाने की तैयारियों के साथ राज्य में पांच चरणों में चुनाव कराने की संभावना है।
केंद्रीय निर्वाचन आयोग के सूत्रों के अनुसार बिहार में 243 विधानसभा सीटों के लिए पहली बार नई व्यवस्था के तहत चुनाव कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के बंदोबस्त के लिए हाल ही में चुनाव आयोग की गृहमंत्रालय के साथ हुई वार्ता में केंद्र सरकार पूरा सहयोग देने को तैयार है। आयोग के अनुसार चुनाव आयोग की कई टीमें पिछले एक साल से लगातार बिहार का दौरा करके जाली मतदाता सूची का शुद्धिकरण भी नई तकनीक के जरिए कर चुकी है। आयोग को केवल अब चुनाव की तारीखों का ऐलान करना है जिसकी घोषणा दो-तीन दिनों में करने की संभावना है। चुनाव आयोग के अनुसार बिहार में संवेदनशील और अति संवेदशन शील मतदान केंद्रों की पहचान करने का काम भी पूरा हो गया है, जहां कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के साथ चुनाव कराने का फैसला किया गया है।