शुरू हुई कंटीली बाड़बंदी में घंटियां लगाने की कार्यवाही
ओ.पी. पाल. नई दिल्ली।
गृहमंत्रालय के अनुसार भारत-पाक अंतर्राष्टÑीय सीमा पर
कंटीली तारो से की गई बाडबंदी में सुरक्षा अलर्ट के लिए घंटियां लगाने का
काम शुरू कर दिया गया है। दरअसल ये घंटियां बाड़बंदी से किसी भी तरह की
छेड़छाड़ होने अथवा घुसपैठ का प्रयास होने पर बजने लगती हैं और सीमाओं की
निगरानी में तैनात सुरक्षा बल सतर्क हो जाते हैं। इस व्यवस्था को फिर से
अन्य अत्याधुनिक इंतजामों के साथ फिर बहाल करने का फैसला किया गया है।
सूत्रों के अनुसार गुजरात राज्य से लगी पाक सीमा पर श्रीगंगानगर सेक्टर में
कंटीली बाडबंदी में छोटी-छोटी घंटियां लगाने का काम शुरू कर दिया गया है।
देश की पश्चिम सीमा से लगते इस अंतर्राष्टÑीय सीमा पर बाडबंदी की सुरक्षा
कतार को और मजबूत करने के इरादे से इन घंटियों की खनखनाहट से सुरक्षा बलों
को सतर्क होने के लिए बेहतर सुरक्षा अलर्ट माना गया है।
