रविवार, 1 मार्च 2020

राग दरबार: राजधर्म की रार


राजधर्म की बात
संसद के दोनों सदनों में संशोधित नागरिकता कानून पारित होने के बावजूद देश में हुई हिंसा और फिर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हिंसा का तांडव उसी मुहावरे ‘उल्टा चोर कोतवाल को डांटे’ को चरितार्थ होता दिख रहा है। सीएए के इस विरोध के पृष्ठभूमि में यह मुहावरा कांग्रेस पर सटीक बैठ रहा है। मसलन दिल्ली की हिंसा के बाद संसद में पारित हुए सीएए कानून के बाद दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की रैली में कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी का इस कानून के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ने वाला वह बयान छन-छनकर सामने आ रहा है, जो दिल्ली हिंसा का ठींकरा केंद्रीय गृहमंत्री और दिल्ली पुलिस के सिर फोडते हुए एक प्रतिनिधिमंडल के साथ इस कानून को वापस कराने के लिए राष्ट्रपति से मिलकर ज्ञापन सौंपा और कहा कि केंद्र सरकार और भाजपा राजधर्म नहीं निभा रही है। हालांकि केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर ने भी दिल्ली और उससे पहले शाहीनबाग व देशभर में हुई हिंसाओं के लिए सीएए के विरोध में रैली में लोगों को उकसाने पर सोनिया गांधी पर सीएए विरोध रैली में लोगों को उकसाने का आरोप लगाते हुए सवाल खड़े किये कि क्या कांग्रेस कौन से राजधर्म की बात कर रही है, जिसमें सोनिया के शाहबजादे राहुल और शाहबजादी प्रियंका ने सीएए पर हिंसा की निंदा करने के बजाए लोगों को उकसाने का धर्म निभाया है। सियासी गलियारों और सोशल मीडिया पर सोनिया के राजधर्म वाले बयान को लेकर जिस प्रकार की टिप्पणियां हो रही है उसमें यही कहा जा रहा है कि पहले देशभर के लोगों को सीएए के विरोध के लिए सड़कों पर उतरकर आरपार की लड़ाई का आव्हान किया और दिल्ली हिंसा के बाद राजधर्म का पाठ पढाने का प्रयास कर रही है? यही है कांग्रेस की अगुवाई में विपक्षी दलों की चोरी और ऊपर से सीना जोरी..!
माया का पैंतरा
देश की सियासत में सभी दल अपने नफे-नुकसान का आकलन करके अपनी नई रणनीति बनाते हैं। उसी के तहत बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ऐसे पैंतरे बदलने के लिए पहचानी जाती है। मसलन गठबंधन की सियासत के अनुभवों के साथ-साथ बसपा सबसे ज्यादा राजनीतिक फायदे की पटरी पर चलती देखी गई है। यही कारण है कि अब बसपा नजरे यूपी के साल 2022 के विधानसभा चुनावों पर टिक गई है, जिसके लिए हाल ही में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बसपा के राष्ट्रीय मुख्यालय पर सांसदों, पूर्व सांसदों और पदाधिकारियों के अनुसार कोर्टिनेटरों की बैठक में भाजपा और कांग्रेस के साथ अन्य दलों को संविधान के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाकर हिदायद दी है कि वे यूपी चुनाव के लिए अभी से कमर कसके अन्य दलों की रणनीतियों से सावधान रहे और यूपी विधानसभा चुनाव बसपा अकेले दम पर ही लडेगी। उन्होंने पार्टी के जनाधार को जीवित करने के लिए मुस्लिमों, दलितों के साथ ओबीसी की सियासत पर ध्यान केंद्रित करते हुए पार्टी की सभी ईकाइयों को भंग करके नए सिरे से संगठन को खड़ा करने का भी पैंतरा चला है। राजनीतिकारों की माने तो मायावती यूपी केंद्रित राजनीति करते हुए अपनी रणनीतियां तैयार कर रही है, जिसे उम्मीद ही नहीं दावा भी कर चुकी है कि यूपी में अगली सरकार बसपा की होगी?
01Mar-2020

एक अप्रैल से पेट्रोल पंपों पर बिकेगा बीएस-6 ईंधन


देश में पर्यावरण संरक्षण को मिलेगा बढ़ाया
हरिभूमि ब्यूरो. नई दिल्ली।
केंद्र सरकार पर्यावरण सरंक्षण के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है, जिसमें वाहनों से होने वाले प्रदूषण को रोकने की दिशा में वैकल्पिक ईंधन के इस्तेमाल का भी निर्णय शामिल है। इसी दिशा में बीएस-4 से सीधे कम कार्बन उत्सर्जन वाले बीएस-6 ईंधन को नए वित्तीय वर्ष से लागू करने की अधिसूचना जारी की जा चुकी है, जिसके तहत एक अप्रैल से पेट्रोल पंपों पर बीएस-6 ईंधन की बिक्री शुरू हो जाएगी।
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय वाहनों से होने वाले प्रदूषण को रोकने की दिशा में पहले ही एक अप्रैल 2020 से बीएस-6 ईंधन के इस्तेमाल के लिए अधिसूचना जारी कर चुका है। इसके लिए शुक्रवार को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कपंनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन(आईओसी) के हवाले जानकारी दी है कि कम कार्बन उत्सर्जन वाले बीएस-6 मानकों के अनुकूल ईंधन की आपूर्ति एक अप्रैल से शुरू कराने के लिए कंपनी तैयार है और पेट्रोल पंपों पर इस ईंधन की बिक्री शुरू हो जाएगी। सूत्रों ने बताया कि आईओसी ने कम सल्फर वाले डीजल और पेट्रोल के उत्पादन को लेकर अपनी रिफाइनरी को उन्नत बनाने को लेकर 17 हजार  करोड़ रुपये खर्च किए हैं। एक अप्रैल से देशभर में नए ईंधन की बिक्री शुरू होगी, जिसमें सल्फर की मात्रा केवल 10 पीपीएम (पार्ट पर मिलियिन) होगी, जो अभी 50 पीपीएम है।
29Feb-2020

शनिवार, 29 फ़रवरी 2020

रेलवे ट्रैक पर एक बार फिर दौड़ेगी स्वर्ण रथ लक्जरी ट्रेन!


यात्रियों को मिलेगी हवाई जहाज की यात्रा से बेहतर सुविधाएं
हरिभूमि ब्यूरो. नई दिल्ली।
भारतीय रेलवे के आईआरसीटीसी पहले से ही लग्जरी ट्रेन टूरिज्म के सफर के बाद एक और स्वर्णिम रथ के रूप में लक्जरी ट्रेन का सफर कराने को तैयार है। यानि रेलवे के ट्रैवल, टूरिज्म और हॉस्पिटैलिटी आर्म्स ने अपने बेड़े में एक और लग्जरी ट्रेन ‘गोल्डन रथ ’को शामिल किया है। इसके सफर हेतू आईआरसीटीसी कर्नाटक यात्रा की शान कार्यक्रम के तहत इस स्वर्णिम रथ लक्जरी ट्रेन की तीन यात्राओं की सुविधा देने की योजना बनाई है।
आईआरसीटीसी के प्रवक्ता ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि रेल मंत्रालय के ट्रैवल, टूरिज्म और हॉस्पिटैलिटी आर्म्स के बेड़े में शामिल हुई एक और लग्जरी ट्रेन आरआईओटीगोल्डन रथ’ से पहले कर्नाटक राज्य पर्यटन विकास निगम के स्वामित्व में 2008 में स्वर्ण रथ ट्रेन को शुरू किया गया था। आईआरसीटीसी द्वारा दोनों निगमों के बीच हाल ही में लक्जरी ट्रेन के संचालन, प्रबंधन और विपणन के लिए निष्पादन समझौते के तहत लिए गये निर्णय के तहत आईआरसीटीसी ने अगले महीने यानि 22 मार्च, 29 मार्च और 12 अप्रैल 2020 को स्वर्णिम रथ लक्जरी ट्रेन की तीन यात्राओं की योजना बनाई है। जो सात-सात दिन की यात्रा में सुबह 6 बजे यशवंतपुर रेलवे स्टेशन से अपनी रवानगी करेगी और बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान, मैसूर, हलेबिदु, चिकमंगलूर, गोवा के हम्पी, बादामी-पट्टडकल-ऐहोल, बेंगलुरु वापस लौटेगी। आईआरसीटीसी के मुताबिक देश के भीतर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार की पहल जिसमें देश के कम से कम 15 पर्यटन स्थलों का भ्रमण करने का आग्रह किया गया है को देखते हुए इस ट्रेन के सफर में भारतीय नागरिकों के लिए विभिन्न प्रोत्साहन योजनाओं की भी घोषणा की गई है, जिसमें गोल्डन चैरिटी लग्जरी टूरिस्ट ट्रेन ऑन कंपेनियन ऑफर, प्री पोस्ट या पोस्ट शामिल हैं।
विदेशी मेहमानों का रखा गया ख्याल
इस लक्जरी ट्रेन में अंतर्राष्ट्रीय ट्रेन यात्रा के शौकीनों के स्वाद का बदलाव आया है। विदेशी मेहमानों की सुविधा के लिए ट्रेन अब कई नई सुविधाओं का दावा किया गया है, जिसमें नए असबाबवाला फर्नीचर, सुरुचिपूर्ण सजावट, पुनर्निर्मित कमरे और बाथरूम, प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय ब्रांडों के क्रॉकरी और कटलरी शामिल हैं। इन-रूम मनोरंजन प्रदान करने के लिए नेटफ्लिक्स, अमेज़ॅन, हॉटस्टार आदि सहित विभिन्न प्रकार के वाईफाई सक्षम स्मार्ट टीवी स्थापित किए गए हैं। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से ट्रेन को सीसीटीवी कैमरा और फायर अलार्म सिस्टम को जोड़ा गया है।
व्यंजनों में मिश्रित होगा स्वाद
आईआरसीटीसी के अनुसार ट्रेन में अनुभवी रसोइयों ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विदेशी मेहमान यात्रियों के स्वाद के लिए परोसे जाने वाले व्यंजनों में घरेलू भोजन के साथ अंतर्राष्ट्रीय व्यंजनों के मिश्रित स्वाद लेने का मौका भी देने का दावा किया है। यहीं नहीं इस ट्रेन में आउस वाइन और बीयर्स के पैकेज भी लागू किये गये हैं। मसलन इस ट्रेन में यात्रियों को हवाई जहाज से भी बेहतर सुविधाओं में स्पा में आराम और स्पा उपचारों का भी आनंद मिलेगा। इसके अलावा फिटनेस के प्रति उत्साही लोगों के लिए आधुनिक कसरत मशीनों से इस ट्रेन को लैस किया गया है। इस लक्जरी ट्रेन के सफर के दौरान यात्रियों के लिए दिये जाने वाले पैकेज की लागत सभी हवाई कंपनियों के जहाजों से भी कम होगी।
29Feb-2020